{"_id":"6384f455c4926c58832b96d3","slug":"hrtc-parvanoo-depot-plying-buses-on-road-without-permit-from-department-solan-news-sml4292477148","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सड़कों पर बिना परमिट दौड़ रही परवाणू डिपो की 25 बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सड़कों पर बिना परमिट दौड़ रही परवाणू डिपो की 25 बसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन/परवाणू। पथ परिवहन निगम परवाणू डिपो की 25 बसें बीते कई सालों से बिना परमिट सड़कों पर दौड़ रही हैं। इन बसों को चलाने के लिए क्षेत्रीय परिवहन विभाग ने मंजूरी नहीं दी है।
बावजूद इसके निगम सड़कों पर अधूरे कागजात के साथ बसें चला रहा है। इससे यात्रियों की जिंदगी से लगातार खिलवाड़ हो रहा है। इनमें लोकल समेत लांग रूट भी शामिल हैं।
हैरत की बात यह है कि क्षेत्रीय परिवहन विभाग भी इस मामले में चुप्पी साधे बैठा है और अभी तक अधूरे कागजातों के साथ चल रही बसों पर कोई कार्रवाई नहीं कर पाया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि परिवहन निगम ने इन बसों की सरकारी स्तर पर कई प्रकार की बकाया राशि को नहीं चुकाया है। इसके चलते परमिट के लिए बसों को एनओसी नहीं मिली है।
जानकारी के अनुसार परवाणू डिपो ने लोगों को सुविधा देने के लिए बसों को बिना परमिट ही चला दिया। इनमें से कई बसों के परमिट रिन्यू भी होने हैं।
इस बारे में परिवहन निगम ने 2019 में परिवहन विभाग को पत्र लिखा है लेकिन आज तक बसों के परमिट नहीं दिए गए हैं। इसके चलते विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
साथ ही कोई हादसा होने के बाद चालक और परिचालक को जिम्मदार ठहराया जाता है। प्रश्न यह है कि जब निगम के पास बस चलाने के लिए परमिट नहीं है तो बस कैसे दौड़ाई जा रही है। इसी के साथ यात्रियों से टिकट पर इंश्योरेंस कैसे वसूली जा रही है। इसे लेकर यात्री भी असमंजस है।
रूट परमिट के बारे में क्षेत्रीय परिवहन विभाग को पत्र लिखा गया है। कोविड के दौरान भी रूट परमिट लेने में मुश्किल हुई है। बार-बार विभाग से पत्राचार किया जा रहा है। सितंबर माह में हुई बैठक के दौरान भी पत्र सौंपा गया है।
रामदायल, क्षेत्रीय प्रबंधक परवाणू
चनालग-परवाणू रूट पर खाली दौड़ रही बस
परवाणू डिपो की चनालग-परवाणू बस बीते काफी माह से रूट पर खाली ही दौड़ रही है। इस बस से न तो कमाई हो रही है और न ही यात्री फायदा ले पा रहे हैं लेकिन निगम इस बस को दौड़ा रहा है। कई रूट ऐसे हैं जहां बसें ओवरलोड चलती हैं। उन जगह पर बसों की संख्या को निगम नजरअंदाज कर रहा है। परवाणू-चनालग समेत परवाणू-ऊना समेत अन्य कई बसें बिना परमिट अवैध तरीके से चलाई जा रही हैं।
मामले की होगी जांच
बिना परमिट कितनी बसेें चल रही हैं, इस बारे में जांच की जाएगी। नाके के दौरान बसों का निरीक्षण होगा और नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
-गोपाल शर्मा, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, सोलन