{"_id":"695031ffbb537012e20401ec","slug":"hotels-packed-for-the-weekend-and-new-year-kalka-shimla-highway-faces-a-kilometre-long-traffic-jam-solan-news-c-176-1-ssml1042-160165-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: वीकेंड और नववर्ष तक होटल पैक,कालका-शिमला हाईवे पर लगा एक किलोमीटर लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: वीकेंड और नववर्ष तक होटल पैक,कालका-शिमला हाईवे पर लगा एक किलोमीटर लंबा जाम
विज्ञापन
कसौली में चहल कदमी करते पर्यटक। संवाद
परवाणू व सनवारा टोल प्लाजा पर वाहनों की लगी लंबी कतारें, कसौली-चायल में 100 फीसदी है होटलों में बुकिंग
पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और एनसीआर से पर्यटकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। वीकेंड और नववर्ष के स्वागत के लिए हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों का भारी सैलाब उमड़ पड़ा है। शनिवार को कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर वाहनों की भारी आवाजाही के कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। शनिवार को सनवारा टोल प्लाजा से ... वाहन हिमाचल की ओर आए हैं। आलम यह रहा कि भारी ट्रैफिक के कारण परवाणू में करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिसे खुलवाने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। शनिवार सुबह से ही पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और एनसीआर से पर्यटकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। परवाणू हिमालयन एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की तीन-तीन लाइनें लग जाने से स्थिति गंभीर हो गई। जाम में फंसे कई वाहनों के क्लच प्लेट तक गर्म हो गए, जिसके बाद पर्यटकों को गाड़ियां धक्का मारकर सड़क किनारे खड़ी करनी पड़ीं। मालवाहक ट्रक भी घंटों सड़क किनारे खड़े रहे। परवाणू में स्थिति बेकाबू होते देख थाना प्रभारी प्रताप सिंह ने खुद मोर्चा संभाला। ट्रैफिक को क्लीयर करने के लिए परवाणू टोल गेट के बूम उठा दिए गए और वाहनों को बिना टोल लिए ही प्रवेश दिया गया। उधर, सनवारा टोल प्लाजा पर भी आमतौर पर चलने वाले चार बूथों के बजाय पांचों बूथों को संचालित किया गया ताकि भीड़ कम की जा सके।
कसौली और चायल में पैर रखने की जगह नहीं
बुकिंग फुल पर्यटकों के रुख करने से कसौली और गड़खल बाजार में देर रात तक ट्रैफिक रेंगता रहा। होटल कारोबारियों के चेहरे खिल उठे हैं क्योंकि आगामी दिनों के लिए कसौली और चायल के अधिकतर होटल 100 फीसदी तक बुक हो चुके हैं। ऑनलाइन बुकिंग का सिलसिला अब भी जारी है।
टोल पर तैनात किए 8 अतिरिक्त कर्मचारी, 5 मशीनें बढ़ाईं
परवाणू टोल प्रबंधक रॉबिन संधू ने बताया कि नववर्ष की भीड़ को देखते हुए व्यवस्थाएं पुख्ता कर ली गई हैं। टोल पर पहले से मौजूद पांच एंट्री प्वाइंट के अलावा पांच अतिरिक्त मशीनें लगाई गई हैं। साथ ही, सड़क पर आठ अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती की गई है, ताकि फास्टैग स्कैनिंग और ट्रैफिक मैनेजमेंट सुचारू रहे और पर्यटकों को जाम में न जूझना पड़े।