फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Himansh Thakur becomes Maurya House Captain Sirat takes over Ashok House

Solan News: हिमांश ठाकुर बने मौर्य हाउस कैप्टन सीरत को अशोक हाउस की कमान

Mon, 20 Apr 2026 01:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Himansh Thakur becomes Maurya House Captain
Sirat takes over Ashok House
जीनियस ग्लोबल स्कूल में चुने गए स्कूल व हाउस कैप्टन। स्रोत : स्कूल प्रबंधन
जीनियस ग्लोबल स्कूल में कैबिनेट चुनाव के परिणाम घोषित
विज्ञापन

सना वर्मा टैगोर हाउस कैप्टन, मानसी बनीं स्कूल प्रीफेक्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। आनंद विहार स्थित जीनियस ग्लोबल स्कूल में आयोजित स्कूल कैबिनेट चुनाव 2026 के परिणाम घोषित कर दिए गए। परिणामों के साथ ही स्कूल में नई स्टूडेंट लीडरशिप टीम का गठन हो गया। इंवेस्टिचर समारोह के दौरान आयोजित कार्यक्रम में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने औपचारिक रूप से अपनी जिम्मेदारियां संभालीं। मौर्य हाउस से हिमांश ठाकुर को कैप्टन चुना गया, जबकि आरव ठाकुर और किवा भापटू को वाइस कैप्टन बनाया गया। अशोक हाउस से सीरत गुप्ता कैप्टन बनीं, वहीं श्रेष्ठ परिहार और मोक्ष शर्मा वाइस कैप्टन चुने गए। टैगोर हाउस से सनाह वर्मा को कैप्टन की जिम्मेदारी मिली, जबकि त्रिशा कश्यप और आरल वाइस कैप्टन बने। स्कूल प्रीफेक्ट के रूप में मानसी का चयन हुआ, जबकि असिस्टेंट प्रीफेक्ट के तौर पर सेजल को जिम्मेदारी दी गई। डिसिप्लिन कैप्टन पद पर वेदिका शर्मा चुनी गईं, वहीं आव्या ठाकुर और आन्या को असिस्टेंट डिसिप्लिन कैप्टन बनाया गया। एक्टिविटी कैप्टन के रूप में प्रणित का चयन हुआ जबकि युग और सेहर भंडारी को असिस्टेंट कैप्टन बनाया गया। स्पोर्ट्स कैप्टन की जिम्मेदारी सावनी वर्मा को दी गई, जबकि आकर्ष वर्मा और साक्ष कौशिक असिस्टेंट कैप्टन बने। गौरतलब है कि इस चुनावी प्रक्रिया में कुल 45 उम्मीदवार विभिन्न पदों के लिए चुनावी समर में उतरे थे। कुल 130 छात्रों ने मतदान में हिस्सा लिया था। रिजल्ट घोषित होते ही स्कूल परिसर में विजयी छात्रों के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला। स्कूल एमडी नीति शर्मा ने कहा कि नेतृत्व करना बड़ी जिम्मेदारी का कार्य होता है। जिन छात्रों को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है, उनसे पूरी उम्मीद है कि वे इसे निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने सभी विजयी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed