{"_id":"6b05a24d9e2ea5605f000c98","slug":"hike-in-flowers-price-solan-news-c-176-1-sln1016-185354-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: शहनाइयों के बीच महके गुलाब, कीमतों ने भी पकड़ी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: शहनाइयों के बीच महके गुलाब, कीमतों ने भी पकड़ी रफ्तार
विज्ञापन
800 से 1,000 रुपये तक प्रतिकिलो तक पहुंचे दाम, गेंदे के फूल 200 रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शादियों का सीजन शुरू होते ही बाजार में फूलों की मांग बढ़ने लगी है। खासकर शादी समारोह में दूल्हा-दुल्हन की गाड़ियों को सजाने के लिए गुलाब के फूलों की खूब खरीदारी हो रही है। इससे दामों में भी बढ़ोतरी हुई है। बाजार में गुलाब के फूलों के दाम 800 से 1000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। वहीं पूजा-पाठ में उपयोग होने वाले गेंदे के फूल के दाम भी 200 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं।
शादी समारोह में गाड़ियों की सजावट के लिए फूलों का जमकर इस्तेमाल किया जा रहा है। इसमें रंग-बिरंगे गुलाबों को सबसे अधिक प्राथमिकता दी जा रही है। इसके अलावा मंडप और अन्य सजावट के लिए भी फूलों की मांग बड़ी हैं। इससे शहर में फूल विक्रेताओं के पास ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। फूलों की मांग बढ़ने से विक्रेताओं के चेहरे भी खिल उठे हैं। कई विक्रेता गाड़ियों को सजाने के ऑर्डर भी ले रहे हैं। मालरोड स्थित फूल विक्रेता अशोक ने बताया कि शादियों के सीजन में कारोबार बढ़ा है। अन्य दिनों के मुकाबले ग्राहकों की संख्या ज्यादा है, कई ग्राहक यहां आकर गाड़ियां भी सजा रहे हैं।
जैस्मीन बिक रहा 4,000 रुपये प्रतिकिलो
आमतौर पर 120 रुपये प्रतिकिलो में बिकने वाले गेंदे के फूल 200 रुपये प्रतिकिलो में बिके। इसके अलावा जैस्मीन 4000 रुपये, गुलदाउदी के फूल 800 रुपये, गुलाब 800 से 1000 रुपये प्रतिकिलो में बिके। लिली 300 रुपये का एक फूल, ट्यूलिप 500 का एक फूल, लोट्स 100 रुपये का एक फूल, सूरजमुखी और डेजी का भी एक फूल 100 रुपये का बिका।