फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   High mast light will be installed in every ward of Parwanoo

Solan News: परवाणू के हर वार्ड में लगेगी हाईमास्ट लाइट

Sat, 25 Nov 2023 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 25 Nov 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
पार्षद करेंगे लाइट लगाने के लिए जगह का चयन
विज्ञापन

खराब पड़ी ट्यूब लाइट्स को भी बदला जाएगा
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू(सोलन)। शहर के हर वार्ड में अब एक एक मिनी हाईमास्ट लाइट लगाई जाएगी। इसके लिए वार्ड पार्षद जगह का चयन करेंगे। यह निर्णय हाल ही में हुई नगर परिषद की बैठक में हुआ। हालांकि अभी तक शहर के हर सेक्टर के चौराहों व मुख्य जगहों पर हाईमास्ट लाइटें लगाई गई हैं। मगर बैठक के दौरान पार्षदों ने बताया था कि वार्डों में कुछ ऐसी जगह भी है, जहां पर लाइटों की जरूरत है। जिसके बाद निर्णय लिया गया कि पहले चरण में हर वार्ड में एक-एक मिनी हाई मास्क लाइट लगाई जाएगी।
साथ ही हर वार्ड में जरूरत के हिसाब से ट्यूब लाइटें लगाने व पुरानी लगी खराब लाइटों को भी बदला जाएगा। वहीं सेक्टर-5 से एचपीएमसी की तरफ जाने वाली सड़क पर भी एक मिनी मास्ट और चार छोटी ट्यूब लाइटें भी लगाई जाएंगी। इस सड़क पर सेक्टर-5 के उद्योगों में कार्यरत कामगार कालका की तरफ जाते हैं। रात के समय अंधेरा होने के कारण यहां असामाजिक तत्वों द्वारा घटनाओं को अंजाम देने का डर बना रहता है।
विज्ञापन

परवाणू नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अनुभव शर्मा ने बताया कि नगर परिषद हर वार्ड में एक एक मिनी हाईमास्ट लाइट लगाई जाएगी। पार्षद की बताई जगह पर यह लाइट लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed