फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   High chambers in the middle of the road on the Manju-Arki route are inviting accidents.

Solan News: मांझू-अर्की मार्ग पर सड़क के बीच ऊंचे चैंबर दे रहे हादसों को न्योता

Tue, 28 Apr 2026 01:32 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
High chambers in the middle of the road on the Manju-Arki route are inviting accidents.
माँझू अर्की सड़क मार्ग पर सड़क से ऊँचे बनाए गये चेंबर। संवाद - फोटो : 1
50 मीटर के दायरे में बना दिए 8 चैंबर, संकरी हुई सड़क से चालकों और दुकानदारों की बढ़ी मुसीबत
विज्ञापन

लोगों ने विभाग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
योगेश शर्मा
अर्की (सोलन) अर्की उपमंडल के मांझू-अर्की संपर्क मार्ग पर जलशक्ति विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। आईटीआई के समीप सीवरेज प्लांट के लिए बिछाई गई लाइनों के बीच सड़क पर बनाए गए ऊंचे चैंबर अब वाहन चालकों के लिए काल बन रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि महज 50 मीटर के दायरे में 8 चैंबर बना दिए गए हैं, जो सड़क की सतह से काफी ऊंचे हैं। स्थानीय वाहन चालकों खेम राज, ओम प्रकाश, दिनेश और पवन आदि ने बताया कि इन ऊंचे चैंबरों के कारण यहां आए दिन जाम लग रहा है और कई बार वाहन टकराने से बचे हैं। चैंबरों से बचने के लिए वाहन चालक अब कच्ची सड़क से गाड़ी निकालने को मजबूर हैं, जिससे उड़ने वाली धूल ने आसपास के दुकानदारों का जीना मुहाल कर दिया है। इसके अलावा, निर्माण के बाद इन चैंबरों पर मिट्टी फेंक दी गई है, जिससे दोपहिया वाहनों के स्किड होने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों में इस बात को लेकर भी रोष है कि लोक निर्माण विभाग की नाक तले यह कार्य होता रहा, लेकिन अधिकारियों ने इसे रोकना जरूरी नहीं समझा। सड़क के बीचों-बीच बने ये चैंबर न केवल यातायात में बाधा डाल रहे हैं, बल्कि किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहे हैं।

जल्द सड़क लेवल के किए जाएंगे चैंबर
जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता विनय गौतम ने तर्क दिया कि ड्रेनेज में पानी भरने के कारण सीवरेज ब्लॉक हो रहा था, इसलिए सड़क पर चैंबर बनाने पड़े। उन्होंने आश्वासन दिया कि इन्हें तोड़कर जल्द ही सड़क के लेवल में किया जाएगा। वहीं, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राजेश शेट्टी ने कहा कि जलशक्ति विभाग को इस अव्यवस्था को तुरंत ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed