{"_id":"6a5a2bc28a3deee7f1061dfe","slug":"heavy-vehicles-have-started-plying-on-the-dharampur-garkhal-kasauli-road-solan-news-c-176-1-ssml1040-174173-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: धर्मपुर-गढ़खल-कसौली सड़क पर दौड़ने लगे भारी वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: धर्मपुर-गढ़खल-कसौली सड़क पर दौड़ने लगे भारी वाहन
Fri, 17 Jul 2026 11:47 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Fri, 17 Jul 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
6 अप्रैल को भारी वाहनों की आवाजाही पर लगी थी रोक
संवाद न्यूज एजेंसी
कसौली (सोलन)। कसौली के उपमंडलाधिकारी ने धर्मपुर-गढ़खल-कसौली सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही पर लगे प्रतिबंधों को तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया है। अब ट्रक, टिपर और ट्रेलर सहित सभी भारी वाहन इस मार्ग पर पहले की तरह चल सकेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। यह निर्णय विभिन्न हितधारकों, स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों से प्राप्त सुझावों के बाद लिया गया है। प्रशासन ने जनहित को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया है। पुलिस को सप्ताहांत और पर्यटक सीजन में यातायात का प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर पुलिस यातायात की स्थिति के अनुसार उचित प्रबंधन और नियंत्रण के उपाय करती रहेगी।
कसौली के उपमंडलाधिकारी ने 6 अप्रैल 2026 को भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई थी। यह प्रतिबंध धर्मपुर से गड़खल होते हुए कसौली की ओर शुक्रवार, शनिवार और रविवार को लागू था। बढ़ते ट्रैफिक जाम और पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए यह कदम उठाया गया था। इसके बाद 16 अप्रैल 2026 को स्थानीय आवश्यकताओं को देखते हुए मिनी टिपरों को आंशिक छूट दी गई थी। अब प्रशासन ने इन सभी प्रतिबंधों को पूरी तरह समाप्त करने का निर्णय लिया है। यह फैसला जनहित और विभिन्न पक्षों के सुझावों पर आधारित है।