{"_id":"6a26c85775128c441c09e451","slug":"graduation-admission-process-begins-applications-can-be-made-till-19th-solan-news-c-176-1-sln1010-171133-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: स्नातक में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 19 तक कर सकेंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: स्नातक में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 19 तक कर सकेंगे आवेदन
विज्ञापन
नालागढ़ कॉलेज में अलग-अलग कोर्सों में ले सकते हैं दाखिला
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। सरकारी कॉलेज नालागढ़ में स्नातक में प्रवेश के लिए प्रक्रिया आरंभ हो गई है। इसे लिए ऑनलाइन आवेदन 19 जून तक होगा। महाविद्यालय में चार वर्षीय ऑनर्स एवं शोध सहित बीए, बीएससी और बीकॉम पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन मुख्य पाठ्यक्रमों के तहत विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों के विकल्प मिलेंगे, जिनमें गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, वाणिज्य, हिंदी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, इतिहास, भूगोल, संगीत तथा शारीरिक शिक्षा शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त महाविद्यालय तीन वर्षीय बीए डिग्री पाठ्यक्रम भी करवाएगा। इसमें लोक प्रशासन, संस्कृत, दर्शनशास्त्र, मनोविज्ञान, कंप्यूटर एप्लीकेशन और शिक्षा जैसे विषयों में प्रवेश दिया जाएगा। व्यावसायिक और कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, महाविद्यालय सामुदायिक महाविद्यालय के तहत आतिथ्य एवं पर्यटन क्षेत्र में डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों के साथ-साथ बीबीए और बीसीए जैसे व्यावसायिक कार्यक्रम भी संचालित कर रहा है। प्राचार्य, डॉ. ललित गुलेरिया ने विद्यार्थियों से आग्रह किया है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने आवेदन जमा कर दें।