{"_id":"653cf8442bc6bf148b0bbb98","slug":"government-on-goods-tax-fine-and-interest-waived-solan-news-c-176-1-ssml1040-9978-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सरकार ने गुड्स टैक्स पर \nजुर्माना और ब्याज किया माफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सरकार ने गुड्स टैक्स पर जुर्माना और ब्याज किया माफ
Sat, 28 Oct 2023 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 28 Oct 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
बीबीएन के पांच हजार छोटे-बड़े वाहनों को मिलेगा फायदा
कई वाहनों पर जुर्माना मूल रकम से था कई गुणा ज्यादा
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। प्रदेश में सरकार ने गुड्स टैक्स पर जुर्माना और ब्याज माफ कर दिया है। इससे बीबीएन क्षेत्र के करीब 5000 छोटे-बड़े वाहनों को फायदा मिलेगा। जुर्माना और ब्याज माफ करने पर बीबीएन के ऑपरेटरों ने मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू एवं उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का आभार व्यक्त किया है। बीबीएन में पांच हजार वाहन ऐसे थे जिन पर जुर्माना मूल रकम से अधिक था। सरकार के इस फैसले से वाहन चालकों में परेशानी का माहौल बना हुआ था।
राम कुमार ने कहा कि 31 दिसंबर, 2021 तक विशेष पथ कर पर जुर्माना एवं ब्याज माफ करने के लिए नीति बनाने से माल वाहक वाहनों, ऑटो रिक्शा, मोटर कैब, 7 से 12 सीटर तक मैक्सी कैब, कांट्रेक्ट केरिज बसों समेत शिक्षण संस्थानों की बसों इत्यादि को विशेष सहायता मिली है। इस नीति का लाभ उठाने के लिए 31 दिसंबर तक की तिथि निर्धारित की गई है।
उन्होंने कहा कि नीति के तहत लाभ प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार ने संबंधित क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को मूल्यांकन अधिकारी प्राधिकृत किया है। इससे लाभ प्राप्त करने वाले आवेदकों को भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग को राहत प्रदान कर रही है। आपदा की इस घड़ी में भी राज्य सरकार सभी के हित को ध्यान में रखते हुए निर्णय ले रही है। आर्थिक तंगी के समय में यह निर्णय लेकर मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता एवं व्यापक जन हित का परिचय दिया है। विशेष पथ कर पर जुर्माना और ब्याज माफ करने से समाज के सभी वर्ग लाभांवित होंगे।