फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Four rebel officers of the corporation reached Rohit Thakur's court.

Solan News: निगम के चारों बागी पदाधिकारी पहुंचे रोहित ठाकुर के दरबार

Fri, 10 May 2024 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 10 May 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
रोहित ठाकुर ने भी दी हरी झंडी, प्रचार में जुटने के लिए कहा
विज्ञापन

उपायुक्त के पास हैं चारों बागियों के खिलाफ दल बदलने का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नगर निगम सोलन के चुनाव में कांग्रेस से बागी हुए चारों पार्षद अब शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी व शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे। इसमें महापौर ऊषा शर्मा, पूर्व महापौर पूनम ग्रोवर, पूर्व उप महापौर राजीव कौड़ा और पार्षद अभय शर्मा प्रभारी से मिले। इन चारों ने रोहित ठाकुर को विश्वास दिलाया कि वह आपसी मतभेदों को भुलाकर कांग्रेस पार्टी के लिए एकजुट होकर कार्य करेंगे। बताया जा रहा है कि रोहित ठाकुर ने भी इन बागी नेताओं से आपसी समन्वय के साथ कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी के पक्ष में प्रचार शुरू करने के लिए कहा है। गौर रहे कि उक्त चारों निगम पदाधिकारियों पर पार्टी की अनदेखी करने की जांच चल रही है।

उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा मामले की जांच कर रहे हैं। चुनाव आचार संहिता के चलते इस मामले की जांच में कुछ देरी हुई है। हालांकि इसमें चारों के बयान उपायुक्त दर्ज कर चुके हैं। चारों पर आरोप है कि इन्होंने पार्टी के नेताओं के आदेशों को अनदेखा किया और भाजपा के साथ मिलकर पार्टी प्रत्याशी को हराया। हालांकि अब चुनाव में इन नेताओं की सक्रियता को देखकर लग रह है कि मामला अब ठंडे बस्ते में चला जाएगा। कांग्रेस के आला नेता पुराने मतभेदों को भूलकर बागियों को पार्टी के साथ चलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed