{"_id":"65462db6f4069746e001fd95","slug":"formed-a-platform-for-the-development-of-parwanoo-berry-solan-news-c-176-1-ssml1040-10383-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"परवाणू के विकास के लिए किया मंच का गठन : बेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परवाणू के विकास के लिए किया मंच का गठन : बेरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार और परवाणू की जनता को समर्पित रहेगा परवाणू विकास मंच
विकास कार्याें में ली जाएगी लोगों की मदद, करेंगे बदलाव
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू(सोलन)। शहर के विकास के लिए समय-समय पर स्वयंसेवी संस्थाएं यथासंभव सहयोग करती रहती हैं। ऐसे में परवाणू विकास मंच का गठन जून में किया गया था जिसका पंजीकरण कर दिया गया है। मंच के अध्यक्ष सतीश बेरी की अध्यक्षता में मंच ने परवाणू के विकास के कई मुद्दे सरकार के समक्ष पेश किए हैं, जिनमें से कुछ कार्य सरकार द्वारा प्रमुखता से करवाए भी गए हैं।
सतीश बेरी ने बताया की इस मंच का गठन मुख्यतः परवाणू के लोगों द्वारा परवाणू के विकास, सरकार और जनता के हित के लिए किया गया है। मंच के मुख्य उद्देश्य परवाणू के उद्योगों का उत्थान, शिक्षण संस्थानों को बढ़ावा देना, कर्मचारियों व गरीब लोगों की सहायता करना, शहर के हित में उद्योगों का सुधार करना, प्राकृतिक स्रोतों व पुराने बावड़ी तालाबों का जीर्णोद्धार, वातावरण को प्रदूषण रहित रखने के लिए लोगों को जागृत करना व कानूनी परामर्श आदि कार्यों पर जान सहयोग द्वारा किया जाएगा। यह मंच परवाणू की जनता और सरकार को पूरी तरह समर्पित है, इसलिए परवाणू की जनता मंच से जुड़ने के लिए आमंत्रित है। उन्होंने आशा जताई की मंच के माध्यम से और परवाणू की जनता के सहयोग से शहर में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।