{"_id":"6b0c294a64bf3e786f035941","slug":"audience-dances-to-nati-folk-dance-meritorious-students-honored-solan-news-c-176-1-sln1012-185789-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: नाटी पर झूमे दर्शक, मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: नाटी पर झूमे दर्शक, मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
विज्ञापन
कुनिहार में जाड़ली स्कूल के वार्षिक समारोह में मुख्य अतिथि को सम्मानित करते। संवाद
जाड़ली स्कूल में वार्षिक समारोह, विधायक सुल्तानपुरी ने मेधावियों को किया सम्मानित
क्लस्टर के चार प्राथमिक स्कूलों के विद्यार्थियों ने भी समारोह में लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाड़ली में वार्षिक पारितोषिक समारोह मनाया गया। समारोह में कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि ग्राम पंचायत उपप्रधान सुभाष शर्मा और एसएमसी अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। विधायक ने स्कूल के विकास कार्यों के लिए 10 लाख रुपये और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए 21 हजार रुपये देने की घोषणा की।
विद्यालय प्रबंधन समिति ने विधायक को शॉल, टोपी और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। समारोह में क्लस्टर के जीपीएस बोकरा, जीपीएस जाड़ली, जीपीएस कनेर और जीपीएस ग्रोन घाटी के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया। विद्यार्थियों की रंगारंग प्रस्तुतियों में पारंपरिक लोकगीतों पर आधारित पहाड़ी नाटी मुख्य आकर्षण रही। इस दौरान दर्शक भी झूम उठे और तालियां बजाकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया।
प्रधानाचार्या तेजेंदर शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर विद्यालय की शैक्षणिक, सांस्कृतिक और खेल उपलब्धियों का ब्योरा दिया। शैक्षणिक उपलब्धियों में पहली कक्षा से शिवम प्रथम, लावण्या द्वितीय और सोनी कुमारी तृतीय रही। तीसरी कक्षा में अनन्या, वरिस और आसिन; चौथी में कार्तिका शर्मा, रिचव और हर्षित तथा पांचवीं में रिखिमा, प्रणव मेहता और माही ने क्रमशः पहले तीन स्थान हासिल किए। छठी कक्षा में पीयूष, पायल और चाहत; सातवीं में रुबाना, जागृति और सानवी सिंह; आठवीं में प्रियंका, गरिमा और अंजलि तथा नौवीं में आनंद कुमार, डिंपल और दिव्यांशु अव्वल रहे।
विज्ञापन
खेलकूद में जूनियर वर्ग से आठवीं के निखिल और सीनियर वर्ग से जमा दो के सचिन को सर्वश्रेष्ठ छात्र चुना गया। कला के क्षेत्र में दसवीं के आनंद और छठी की सुषमा सर्वश्रेष्ठ कलाकार रहे। वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग में जसविंदर और रितिका शर्मा तथा प्राथमिक पाठशाला जाड़ली में ऋषभ कुमार और कृतिका शर्मा को सर्वश्रेष्ठ छात्र-छात्रा चुना गया। इस अवसर पर समन कुमार, रमेश शर्मा, अभिभावक, शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
क्लस्टर के चार प्राथमिक स्कूलों के विद्यार्थियों ने भी समारोह में लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाड़ली में वार्षिक पारितोषिक समारोह मनाया गया। समारोह में कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि ग्राम पंचायत उपप्रधान सुभाष शर्मा और एसएमसी अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। विधायक ने स्कूल के विकास कार्यों के लिए 10 लाख रुपये और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए 21 हजार रुपये देने की घोषणा की।
विद्यालय प्रबंधन समिति ने विधायक को शॉल, टोपी और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। समारोह में क्लस्टर के जीपीएस बोकरा, जीपीएस जाड़ली, जीपीएस कनेर और जीपीएस ग्रोन घाटी के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया। विद्यार्थियों की रंगारंग प्रस्तुतियों में पारंपरिक लोकगीतों पर आधारित पहाड़ी नाटी मुख्य आकर्षण रही। इस दौरान दर्शक भी झूम उठे और तालियां बजाकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
प्रधानाचार्या तेजेंदर शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर विद्यालय की शैक्षणिक, सांस्कृतिक और खेल उपलब्धियों का ब्योरा दिया। शैक्षणिक उपलब्धियों में पहली कक्षा से शिवम प्रथम, लावण्या द्वितीय और सोनी कुमारी तृतीय रही। तीसरी कक्षा में अनन्या, वरिस और आसिन