{"_id":"6b0c2d3822f0be1f4e005705","slug":"cctv-is-mandatory-in-schools-footage-must-be-retained-for-20-days-solan-news-c-176-1-ssml1040-185758-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: स्कूलों में सीसीटीवी जरूरी, 20 दिन तक संभालनी होगी फुटेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: स्कूलों में सीसीटीवी जरूरी, 20 दिन तक संभालनी होगी फुटेज
विज्ञापन
उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों को जारी निर्देश, खराब कैमरों को दुरुस्त करने के भी आदेश
कक्षाओं, प्रवेश द्वार और खेल मैदान में लगाने होंगे कैमरे, प्रधानाचार्य कक्ष में रहेगा नियंत्रण
स्कूल प्रबंधकों को समय-समय पर देना होगा ब्योरा, फुटेज सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी प्रधानाचार्य की
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले के उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। सभी स्कूल प्रबंधनों को कैमरों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ समय-समय पर इसका ब्योरा देने के निर्देश दिए गए हैं। स्कूलों को सीसीटीवी फुटेज का रिकॉर्ड कम से कम 20 दिन तक सुरक्षित रखना होगा। हालांकि, अधिकतर स्कूलों में पहले से कैमरे लगे हैं, लेकिन कई जगह ये खराब पड़े हैं। ऐसे स्कूलों को कैमरे दुरुस्त करवाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे लगने से गतिविधियों पर निगरानी रखने में मदद मिलेगी। कैमरों से कक्षाओं में पढ़ाई और स्कूल परिसर की गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी। निर्देशों के तहत कक्षाओं में कैमरे ऐसी जगह लगाने होंगे, जहां से पूरी कक्षा स्पष्ट दिखाई दे। इसके अलावा स्कूल के प्रवेश द्वार और खेल मैदान में भी सीसीटीवी कैमरे लगाने होंगे।
सीसीटीवी कैमरों का नियंत्रण प्रधानाचार्य कक्ष में रहेगा। प्रधानाचार्य को कैमरों की फुटेज 20 दिन तक सुरक्षित रखनी होगी। इसके बाद पुरानी फुटेज हटाई जा सकेगी। शिक्षा विभाग ने स्कूलों को कैमरों की नियमित निगरानी और उनके सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने को भी कहा है।
विज्ञापन
विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर सभी स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य किए गए हैं। स्कूलों को फुटेज का रिकॉर्ड 20 दिन तक सुरक्षित रखना होगा। जिन स्कूलों में कैमरे खराब पड़े हैं, उन्हें दुरुस्त करवाने के निर्देश दिए गए हैं।
-मधु जनारथा, शिक्षा उपनिदेशक उच्च शिक्षा