{"_id":"664de7d67e142e2eca0da4ec","slug":"forests-of-ramshahr-and-sauri-have-been-burning-for-three-days-solan-news-c-176-1-ssml1040-121977-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: तीन दिन से दहक रहे रामशहर व सौड़ी के जंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: तीन दिन से दहक रहे रामशहर व सौड़ी के जंगल
Wed, 22 May 2024 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Wed, 22 May 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई गांव तक आग पहुंचने का खतरा, ग्रामीण परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। रामशहर व साई के जंगल में बीते तीन दिनों से आग लगी है। कई स्थानों पर आग गांव के समीप भी पहुंच रही है। ऐसे में ग्रामीण दहशत में है और उनकी घर जलने का खतरा पैदा हो गया है। रामशहर व साई के जंगलों में लगी इस भयानक आग को बुझाने के लिए वन विभाग के कर्मचारी स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन आग बुझने का नाम नहीं ले रही है।
सौड़ी पंचायत के पूर्व प्रधान राम प्रकाश रनौट ने बताया कि सौड़ी के जंगलों में तीन दिनों से आग लगी है, जिससे लाखों रुपये की वन संपदा जलकर राख हो गई है। उधर, सोलन के साथ लगते देहूंघाट का जंगल भी मंगलवार रात को जल गया। इसमें देररात अचानक आग गई है और बुधवार दोपहर तक पूरा जंगल जलकर राख हो गया।
नालागढ़ के डीएफओ विकल्प यादव ने बताया कि जंगल में लगी आग को लेकर विभाग के कर्मचारी स्थानीय लोगों को लेकर फायर लाइन बना रहे हैं। लेकिन तेज हवा के चलते आग तेजी से जंगलों में फैल रही है। विभाग ने जंगलों में लगी को काबू पाने के लिए पंचायतों को पत्र लिखा है। उन्होंने लोगों से कहा कि जो लोग जानबूझ कर जंगल में आग लगाते हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाती है। साई में एक व्यक्ति के खिलाफ भी जंगल में आग लगाने पर पुलिस में मामला दर्ज कराया है।