{"_id":"6651d37f3f1b666c4308a808","slug":"five-year-old-girl-dies-after-being-hit-by-a-truck-solan-news-c-176-1-ssml1041-122181-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: ट्रक की चपेट में आने से पांच वर्षीय बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: ट्रक की चपेट में आने से पांच वर्षीय बच्ची की मौत
Sat, 25 May 2024 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 25 May 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
बद्दी ट्रक यूनियन के पास हुआ दर्दनाक हादसा
अपने छोटे भाई के साथ सड़क पार कर रही थी बच्ची
पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला किया दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। बद्दी में सड़क पार कर रही एक पांच वर्षीय बच्ची की ट्रक के चपेट में आने से मौत हो गई। ट्रक यूनियन बद्दी के समीप यह दर्दनाक हादसा हुआ। बच्ची अपने छोटे भाई के साथ जलेबी खाने के लिए साथ लगती रेहड़ी पर जा रही थी। इस बीच सड़क पार करते समय वह ट्रक की चपेट में आ गई। घायल अवस्था में उसे स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस जानकारी के अनुसार यूपी बरेली के बंजरिया गांव का ईश्वर अपने परिवार के साथ बद्दी में मजदूरी का कार्य करता है। ईश्वर के पांच साल की बेटी आरती व बेटा दोपहर बाद ट्रक यूनियन के समीप एक रेहड़ी पर जलेबी खाने के लिए गए। जलेबी खाने के बाद भाई व बहन सड़क पार कर रहे थे। आरती का भाई उससे भी छोटा था। माता-पिता मजदूरी करने गए हुए थे। सड़क पार करते हुए आरती ट्रक की चपेट में आग गई।
उधर, थाना प्रभारी राकेश राय ने बताया कि आरती को घायल अवस्था में बद्दी अस्पताल लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कांगड़ा के नूरपुर के रहने वाले चालक रविंद्र के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के जुर्म में मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस ने बच्ची का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया है।