{"_id":"d08423b2f12a366490ec19a2d0fda713","slug":"fire-hindi-news-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपसी रजिंश में जला डाली पशुशाला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपसी रजिंश में जला डाली पशुशाला
ब्यूरो /अमर उजाला, बद्दी (सोलन)।
Updated Sun, 14 Jun 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरोटीवाला थाना के अंतर्गत सौड़ी गांव में एक व्यक्ति की मवेशियों के लिए बनाई पशुशाला आग से नष्ट हो गई। रात के समय लगी आग से पशुओं को बचा लिया गया। प्रभावित व्यक्ति ने एक अन्य व्यक्ति पर जानबूर कर उनकी छप्पर में आग लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सौड़ी निवासी प्रभावित व्यक्ति शेर मोहम्मद ने पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसने साद अली व दसौंदी राम की जमीन के साथ अपने पशुओं के लिए पशुशाला बनाया हुआ था। शनिवार रात को उसकी दोनों पशुशाला में किसी ने आग लगा दी।
विज्ञापन
उसने शक के आधार पर पुलिस में एक व्यक्ति पर आग लगाने का आरोप लगाया। उसने बताया कि शेरा गांव के बुधू राम का छह माह पूर्व उसके साथ झगड़ा हुआ था। बाद में आपसी समझौता हो गया था, लेकिन उसके बाद भी बुधू राम ने उसके घर आकर उसके साथ गाली-गलौच व झगड़ा किया तथा उसके पशुशाला को जलाने की धमकी दी। शनिवार रात्रि 11 बजे कुछ लोगों ने उसे आग लगने की सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचा। इस दौरान पहले पशुओं को बाहर निकला बाद में आग बुझाने में जुट गए। इसी दौरान वहां से दो लोगों को भागते हुए देखा, उसे शक है कि इसी व्यक्ति ने उसकी छप्पर में आग लगाई है। बरोटीवाला के थाना प्रभारी दया राम ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है।