फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Fighting between two groups in Parwanoo, two seriously injured

Solan News: परवाणू में दो गुटों में हुई मारपीट, दो व्यक्ति गंभीर घायल

Fri, 13 Jan 2023 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
परवाणू(सोलन)। परवाणू के साथ लगते टिपरा गांव में एक ढाबे पर आपसी बहस के बाद दो गुटों में मारपीट हो गई। एक गुट के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को ईएसआई परवाणू में प्राथमिक उपचार के बाद पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित अस्पताल में रेफर किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हरीश कुमार निवासी कालका जिला पंचकूला ने शिकायत दी कि 11 जनवरी को रात करीब 10:00 बजे यह अपने दोस्तों विक्रम और वीरू के साथ टिपरा स्थित ढाबे पर गया था। जब यह तीनों ढाबे से खाना खाकर जाने लगे तो एक मोटरसाइकिल सवार ने इनकी गाड़ी के पीछे अपनी गाड़ी खड़ी कर दी।
विज्ञापन

इस पर इसके दोस्त वीरू ने मोटरसाइकिल थोड़ी साइड में खड़ी करने के लिए कहा। इसके बाद वह व्यक्ति इनसे बहस करने लगा। वहीं बहसबाजी के बीच वह व्यक्ति वहां से चला गया और कुछ देर बाद लोगों को लेकर वहां आ गया और इनसे झगड़ा करने लगा। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उक्त व्यक्ति वीरू को एक साइड ले गए और स्लैगर और डंडे से जमकर पीटा और उसके दोस्तों की भी पिटाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद एक व्यक्ति तलवार लेके आया और इस पर प्रहार किया जो यह एकदम से पीछे हट गया। उसके बाद उसने अपने भाई को फोन कर सारी बात बताई। वहीं इसका छोटा भाई इसे अस्पताल ले गया। उधर, परवाणू थाना प्रभारी फूल सिंह ने बताया कि दो गुटों के झगड़े में दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed