फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Even on the tenth day the doctors protested by wearing black bands

Solan News: दसवें दिन भी चिकित्सकों ने काली पट़्टी लगाकर किया विरोध

Sat, 27 Jan 2024 07:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 27 Jan 2024 07:55 PM IST
विज्ञापन
Even on the tenth day the doctors

protested by wearing black bands
क्षेत्रीय अस्पताल में चिकित्सक काले बिल्ले लगाकर उपचार करते हुए। संवाद
एनपीए समेत चार प्रमुख मांगों को लेकर चल रहा विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन

सरकार से बात होने के बाद ही चिकित्सक लेंगे आगे निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिलेभर के अस्पतालों में चिकित्सकों ने दसवें दिन भी काली पट्टी लगाकर विरोध किया। सरकार की ओर से मांगे पूरी न होने पर विरोध प्रदर्शन जारी है। हालांकि इससे पहले 24 जनवरी तक ही काली पट्टी लगाकर विरोध करने का निर्णय लिया था। लेकिन सरकार की ओर से कोई भी बात न होने पर चिकित्सकों ने विरोध को 31 जनवरी तक करने का फैसला लिया था। शनिवार सुबह भी चिकित्सकों ने बैठक की और काली पट्टी लगाई।

वहीं संघ के अध्यक्ष डॉ. कमल अटवाल ने बताया कि उनकी मुख्य पांच मांगें हैं जिसमें नान प्रैक्टिस अलाउंस (एनपीए) को बहाल करना प्रमुख मांग है। उन्होंने कहा कि बीते काफी समय से इसे लेकर मांग चल रही है, मगर सरकारें इस ओर ध्यान नहीं दे रही। कई बार डॉक्टर प्रदर्शन कर चुके हैं, हर बार केवल आश्वासन ही मिला। साथ ही 4-9-14 की बहाली, एड्स कंट्रोल सोसायटी में परियोजना निदेशक का कार्यभार वापस स्वास्थ्य निदेशक को दिया जाए, पात्रता एवं वरिष्ठता के आधार पर निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं, जेडी, डीडी, सीएमओ, एसएमएस, बीएमओ को वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति दी जाए और किसी को भी सेवानिवृत होने के बाद एक्सटेंशन न दी जाए। इसके अलावा भी कई अन्य मांगें हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल वह काले बिल्ले लगाकर प्रदर्शन करेंगे। यदि जल्द ही उनकी मांगों को न माना गया तो राज्य प्रतिनिधियों के अनुसार आगामी रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed