फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Entrepreneurs said they will stage strike if Baddi bridge is not built by 30th April

Solan News: उद्यमी बोले, 30 अप्रैल तक बद्दी पुल नहीं बना तो देंगे धरना

Thu, 11 Apr 2024 11:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 11 Apr 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs said they will stage strike if Baddi bridge is not built by 30th April
लघु उद्योग संघ के पदाधिकारी बैठक करते हुए। संवाद
उद्यमियों की समस्याओं को लेकर लघु उद्योग संघ ने किया मंथन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। हिमाचल प्रदेश लघु उद्योग संघ की मासिक बैठक हुई। अध्यक्ष अशोक कुमार राणा की अध्यक्षता में हुई बैठक में संपन्न हुई। बैठक में उद्यमियों की समस्याओं को लेकर मंथन किया गया। इस दौरान औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों की बिगड़ी दशा को लेकर चर्चा की गई और टूटे हुए पुलों के निर्माण में चल रही देरी को लेकर भी गंभीरता से मामला उठाने की बात रखी।
संघ ने फैसला किया है कि फोरलेन निर्माण कर रही कंपनी ने अप्रैल माह के अंत तक इस पुल को शुरू नहीं किया तो संघ के पदाधिकारी उद्यमियों सहित इस पुल पर बैठकर धरना प्रदर्शन शुरू कर देंगे। एनएचएआई को 30 अप्रैल का अल्टीमेटम दिया गया। इस प्रस्तावित धरने में बद्दी की समस्त सामाजिक संस्थाओं को शामिल किया गया जाएगा। उद्यमियों की इस तरह की गतिविधियां हिमाचल प्रदेश के निवेश के लिए अच्छा संकेत साबित नहीं होंगी क्योंकि बद्दी की घटना हिमाचल ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर भारत को प्रभावित करती है। उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द इस पुल का निर्माण कार्य पूरा करने के दिशा निर्देश दें। रोजाना खड्डों से गुजर रहे व घंटों तक ट्रैफिक जाम में फंस रहे उद्यमियों को परेशानी से निकाला जा सके।
विज्ञापन

इनसेट
गवर्निंग बॉडी की मीटिंग 24 को
बैठक के दौरान सभी पदाधिकारियों ने सर्वप्रथम संगठन के पंजीकृत होने पर खुशी जाहिर की और इसका श्रेय संगठन के चेयरमैन विचित्र सिंह पटियाल को दिया। उपाध्यक्ष रमेश शर्मा व सह सचिव अरुण शर्मा ने कहा कि आगामी रणनीति के लिए गवर्निंग बाॅडी की बैठक 24 अप्रैल को बुलाने का फैसला किया है। इस बैठक में इन सभी मुद्दों के अलावा वार्षिक फीस सहित अन्य कई चुनौतियों को लेकर भी चर्चा करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed