फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Election programs notified in all five municipal bodies of the district

Solan News: जिले के पांचों नगर निकायों में निर्वाचन कार्यक्रम किए अधिसूचित

Wed, 22 Apr 2026 11:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
नामांकन प्रक्रिया 29 अप्रैल से शुरू, मतदान 17 मई को सुबह 7 बजे से शाम 3 बजे तक होगा मतदान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले के पांचों नगर निकायों में चुनाव को लेकर निर्वाचन कार्यक्रम अधिसूचित कर दिया गया है। कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्रों की छंटनी 4 मई को सुबह 10:00 बजे से की जाएगी। नामांकन वापसी की सूचना उम्मीदवार या उनके प्रस्तावक को 6 मई शाम 3:00 बजे से पहले देनी होगी। 6 मई को नामांकन वापस लेने की समय समाप्ति के तुरंत उपरांत चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची फार्म 25 पर तैयार की जाएगी। इसके उपरांत 6 मई को ही उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आंवटित किए जाएंगे। निर्वाचन की स्थिति में मतदान 17 मई को सुबह 7:00 से शाम 3:00 बजे तक आयोजित होगा। नगर निगम सोलन के सभी 17 वार्डों के नामांकन सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी सोलन को उनके न्यायालय कक्ष के साथ स्थित कमरा नंबर 405, तृतीय तल पर उम्मीदवार अथवा उनके प्रस्तावक की ओर से प्रस्तुत किए जा सकेंगे। नामांकन पत्र प्रस्तुत करने के लिए 29, 30 अप्रैल व 2 मई की तिथि निर्धारित की गई है। नामांकन पत्र प्रातः 11:00 से शाम 3:00 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे। नामांकन पत्र फार्म उपरोक्त स्थान और समय पर मिलेंगे। नगर परिषद नालागढ़ के वार्ड नंबर-1 से 9 के नामांकन सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं तहसीलदार नालागढ़ को तहसील कार्यालय नालागढ़ में उम्मीदवार अथवा उनके प्रस्तावक की ओर से प्रस्तुत किए जा सकेंगे। इसी तरह नगर परिषद परवाणू के वार्ड संख्या 1 से 9 के नामांकन निर्वाचन अधिकारी एसडीएम कसौली को नगर परिषद परवाणू में उम्मीदवार अथवा उनके प्रस्तावक की ओर प्रस्तुत किए जा सकेंगे, जबकि नगर पंचायत कंडाघाट के वार्ड सिलहारी, हिमुडा, पड़ाव, दोलग, राज राजेश्वरी, लोअर बाजार व ब्रिजेश्वर महादेव वार्ड के नामांकन उपमंडलाधिकारी कार्यालय कंडाघाट के न्यायालय कक्ष कमरा नंबर 401 में उम्मीदवार अथवा उनके प्रस्तावक द्वारा प्रस्तुत किए जा सकेंगे। इसी तरह नगर पंचायत अर्की के वार्ड नंबर 1 से 7 के नामांकन निर्वाचन अधिकारी अथवा सहायक निर्वाचन अधिकारी को उपमंडलाधिकारी कार्यालय अर्की में प्रस्तुत किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed