{"_id":"6a9ab3d05c08a4af860cba1e","slug":"drinking-water-shortage-in-saudi-panchayat-for-two-days-issue-caused-by-a-burnt-out-motor-solan-news-c-176-1-ssml1044-178164-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सौड़ी पंचायत में दो दिन से पेयजल किल्लत, मोटर जलने से आई दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सौड़ी पंचायत में दो दिन से पेयजल किल्लत, मोटर जलने से आई दिक्कत
Sat, 05 Sep 2026 12:33 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 05 Sep 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीण प्राकृतिक स्थानों का पानी पीने को मजबूर, जलजनित रोग फैलने का खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला(सोलन)। सौड़ी पंचायत के एक दर्जन गांवो में दो दिन से पेयजल किल्लत बनी हुई है। योजना बंद होने से ग्रामीण बाहरी बहाव का दूषित पानी पीने के मजबूर हैं। जिससे इस पंचायत में जल जनित रोग फैलने का खतरा बना हुआ है। सौड़ी पंचायत को बद्दी के भूपनगर के समीप खड्ड से उठाऊ पेयजल योजना से जोड़ा गया है। योजना की मोटर जलने से यह योजना दो दिन से बंद है। ऐसे में करीब दो हजार की आबादी पानी के लिए भटक रही है। लोग नालों व खड्डों से ढो कर पानी ला रहे हैं। पंचायत की प्रधान रीता देवी, पूर्व प्रधान राजेंद्र कौर,सीता राम, दीवान चंद, राम प्रताप, लक्ष्मी सिंह व लाल चंद ने बताया कि सौड़ी पंचायत को उठाऊ पेयजल योजना से जोड़ा गया है। योजना की मोटर जल गई है। जिससे लोगों को पानी नहीं मिल रहा है।
वर्तमान में बरसात के चलते नालों व खड्डों से पानी ढो रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी मवेशियों की हो रही है। लोग अपने मवेशियों को खड्ड किनारे बांध रहे हैं जिससे उन्हें समय पर पानी पिला सकें। पंचायत प्रधान ने बताया कि बरसात के दौरान जल जनित रोग फैलने का खतरा है। विभाग से आग्रह किया है कि योजना को जल्द ठीक कराया जाए।
कोट
योजना की मोटर जल गई है। लगातार मोटर चलने से ओवरहीट होकर जली है। 8 लाख से अधिक कीमत की मोटर होने के चलते इसे मरम्मत कराया जा रहा है। शुक्रवार देर सायं तक इसे चालू कर दिया जाएगा। - राहुल अबरोल, अधिशासी अभियंता, जलशक्ति विभाग