{"_id":"6aa5589620cd5cf23104bb12","slug":"districts-sirmaur-hamirpur-and-solan-registered-impressive-victories-in-the-under-14-state-level-football-tournament-solan-news-c-176-1-ssml1041-178873-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: अंडर-14 राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में जिला\nसिरमौर, हमीरपुर, सोलन ने दर्ज की शानदार जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: अंडर-14 राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में जिला सिरमौर, हमीरपुर, सोलन ने दर्ज की शानदार जीत
Sun, 13 Sep 2026 12:18 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sun, 13 Sep 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
ठोडो मैदान सोलन में आयोजित अंडर-14 खे फुटबॉल प्रतियोगिता के दौरान फुटबॉल छिनते खिलाड़ी। संव
ठोडो मैदान में आज खेले जाएंगे सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले
आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेश भर से 11 टीमें कर रही खेल प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। ऐतिहासिक ठोडो मैदान में जिला फुटबॉल एसोसिएशन सोलन की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14 फुटबॉल टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के मुकाबलों में सिरमौर, हमीरपुर और सोलन की टीमों ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।
दिन का पहला मुकाबला जिला सिरमौर और मंडी के बीच खेला गया। एकतरफा रहे इस मुकाबले में सिरमौर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मंडी को 3-0 से हराया। दूसरे मुकाबले में हमीरपुर की टीम का दबदबा रहा। हमीरपुर ने कांगड़ा को 4-1 के बड़े अंतर से शिकस्त दी। अंतिम मुकाबले में सोलन की टीम ने साई कांगड़ा को कोई मौका नहीं दिया और 3-0 से एकतरफा जीत दर्ज की।
आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले रविवार को ठोडो मैदान में खेले जाएंगे। कार्यक्रम में शहर कांग्रेस कमेटी सोलन के अध्यक्ष पुनीत शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ संगठन महासचिव विजय पुरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश कश्यप और सचिव करण सिंह पंवार विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों ने मुकाबलों का आनंद लिया और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
पुनीत शर्मा ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से कम उम्र में ही खिलाड़ियों को बेहतर मंच मिलता है। इससे उनमें अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।
10 सितंबर से शुरू हुई इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 11 टीमें भाग ले रही हैं। इनमें सोलन की दो टीमों के अलावा बिलासपुर, मंडी, कुल्लू, हमीरपुर, साई कांगड़ा, कांगड़ा, डीएफए शिमला, सिरमौर और खाड़ एफसी ऊना की टीमें शामिल हैं।
आयोजन को सफल बनाने में जिला फुटबॉल एसोसिएशन सोलन के अध्यक्ष अरुण शर्मा, सचिव कंजीत सिंह, संयुक्त सचिव नवीन वर्मा सहित परमिंदर धीमान, रोहित शर्मा, गगन चौहान, नितिन भसीन और अन्य पदाधिकारियों की सराहनीय भूमिका रही।