फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Disaster safety committees will be formed in private and government schools of the district

Solan News: जिले के निजी व सरकारी स्कूलों में गठित होगी आपदा सुरक्षा कमेटियां

Sat, 15 Mar 2025 04:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Mar 2025 04:21 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा विभाग ने सभी स्कूल प्रबंधकों को दिए निर्देश,सुरक्षा से सबंधित इंतजामों का भी देना होगा प्लान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले के सभी स्कूलों में आपदा प्रबंधन कमेटी के गठन के साथ सुरक्षा प्लान भी तैयार करना होगा। इसके लिए शिक्षा विभाग ने भी निर्देश जारी कर दिए है। इसमें स्कूलों को इस सत्र के लिए आपदा प्रबंधन प्लान बनाना होगा। इसमें यदि कोई प्राकृतिक आपदा आती है तो स्कूलों के पास इससे निपटने के क्या साधन है बताने होंगे। जिला में कुल 1064 प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल है। इन सभी स्कूलों में आपदा कमेटी का गठन करना आवश्यक किया गया है। इसकी शिक्षा विभाग जांच भी करेगा। इसके अलावा स्कूल को आपदा के दौरान अपना, विद्यार्थियों का बचाव, प्राथमिक उपचार, स्कूल के आसपास कौन सा सुरक्षित स्थान है, जहां पर सुरक्षित बच्चों को रखा जा सके। इसके अलावा गठित कमेटी के सदस्यों को सामाजिक और मनोवैज्ञानिक पहलुओं को मद्देनजर रखते हुए भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए माकड्रिल भी होंगी। शिक्षा उपनिदेशक उच्च गोपाल चौहान ने बताया कि सभी स्कूलों को आपदा कमेटी गठित करने के निर्देश दिए गए है। इसके अलावा स्कूलों को आपदा से सुरक्षा को लेकर एक प्लान भी तैयार करना होगा। विभाग की टीम भी जल्द इसके लिए स्कूलों का निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed