फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Diarrhea not stopping in Parwanoo, eight cases reported on Tuesday

Solan News: परवाणू में नहीं थम रहा डायरिया, मंगलवार को आए आठ मामले

Tue, 21 May 2024 11:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
ईएसआई अस्पताल में रोजाना लग रही भीड़, विभागीय टीम लगातार क्षेत्र में कर रही जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन/परवाणू। औद्योगिक क्षेत्र परवाणू में डायरिया मामले कम नहीं हो रहे हैं। मंगलवार को डायरिया के आठ मामले आए। ऐसे में डायरिया के अब कुल मरीज 772 हो गए हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। परवाणू के ईएसआई अस्पताल में रोजाना मरीजों लंबी कतारें भी लग रही हैं। मंगलवार को भी अस्पताल में खासी भीड़ देखने को मिली। ईएसआई अस्पताल के चिकित्सकों का कहना हैं कि डायरिया के मामले फिर बढ़ना शुरू हो गए हैं। लोग गर्मियों के रेहड़ियों से जूस आदि पी रहे हैं। ऐसे में यहां सफाई न होने के कारण लोग बीमार हो रहे हैं। हालांकि, आशा वर्करों की ओर से घरद्वार पर जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा हैं। लोगों को सलाह दी जा रही है कि पानी उबाल कर ही पिएं। साथ ही बासा खाना, रेहड़ियों पर बिकने वाले तरल पदार्थ, जूस आदि न पिएं। विभागीय टीम लगातार क्षेत्र में जाकर जागरूक भी कर रही है। उधर, परवाणू ईएसआई अस्पताल की कार्यकारी अधिकारी डॉ. ज्योति कपिल ने बताया कि मंगलवार को डायरिया के आठ मामले आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed