फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Dev Barbara will go on a pilgrimage from today to bless the people.

Solan News: लोगों को आशीर्वाद देने के आज से जात्रा पर निकलेंगे देव बाडुबाड़ा

Sun, 08 Feb 2026 11:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Dev Barbara will go on a pilgrimage from today to bless the people.
देवता बाडुबाड़ा कांगरीधार
छह माह तक रहेंगे प्रवास पर, लोगों को घर जाकर देंगे आशीर्वाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। उपतहसील दाड़लाघाट की चाखड़ पंचायत में देवता श्री बाडुबाड़ा कांगरीधार की रथ यात्रा 9 फरवरी को शुरू होगी। इस दिन देवता रथ में विराजमान होकर पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ छह महीनों के प्रवास पर निकलेंगे। इस लंबे प्रवास के दौरान देवता बाडुबाड़ा सोलन जिला सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में श्रद्धालुओं की मान्यताओं के अनुरूप उनके घरों में जात्रा करेंगे। वे लोगों को सुख-समृद्धि एवं निरोगी जीवन का आशीर्वाद भी देंगे।

मंदिर कमेटी के सचिव परस राम ठाकुर ने बताया कि सत श्री बाडुबाड़ा कांगरीधार वाले देवता की जिले भर के लोगों में अटूट आस्था और श्रद्धा है। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि देवता उनके मन की मुराद अवश्य पूरी करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कई बार श्रद्धालुओं को अपने घर देवता की जात्रा के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। इसके बावजूद देवता की जात्राओं और उनके प्रति लोगों की श्रद्धा व आस्था में कोई कमी नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed