{"_id":"ce3d75beb423162ef698f4f17d4ed6a8","slug":"death-hindi-news-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीप की चपेट में आने से राहगीर की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीप की चपेट में आने से राहगीर की मौत
रामशहर (सोलन)।
Updated Sat, 20 Jun 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंड-टक्क संपर्क मार्ग पर जीप की चपेट में आने के एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक युवक टक्क गांव का रहने वाला था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
टक्क निवासी हंसराज ने पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई शंकर सिंह (42) 12 जून को निजी कार्य से स्वारघाट गया हुआ था। वापस आते हुए शाम को वह नंड में बस से उतर गया। वहां से टक्क गांव के लिए पैदल जा रहा था। अभी वह सड़क पर था कि एक जीप एचपी 24 बी-2086 ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया।
विज्ञापन
जीप चालक उसे घायल हालत में छोड़ कर मौके से फरार हो गया। वहां से स्थानीय लोगों ने उसे घर तक पहुंचाया। दूसरे दिन 13 जून को उसे नालागढ़ चिकित्सालय में पहुंचाया जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई में छह दिन तक जिंदगी व मौत के बीच जूझने पर उसकी 18 जून को मौत हो गई।
विज्ञापन
हंसराज ने बताया कि जीप चालक की लापरवाही से उसके भाई की जान गई है। थाना प्रभारी रणजीत सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने जीप चालक के खिलाफ धारा 279 व 304 ए के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस ने चंडीगढ़ स्थित 16 सेक्टर स्थित सरकारी चिकित्सालय स्थित पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक अपने पीछे पत्नी व दो बच्चों को छोड़ गया है।