{"_id":"6ad20bb0e85b713a0305069c","slug":"cultural-news-solan-solan-news-c-176-1-sln1013-181925-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: श्रद्धालुओं ने की मां कात्यानी की पूजा-अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: श्रद्धालुओं ने की मां कात्यानी की पूजा-अर्चना
विज्ञापन
जिले के मंदिरों में दिनभर लगी रही श्रद्धालुओं की भीड़
भजन-किर्तन से भक्तिमय बना रहा माहौल
संवाद न्यूज जऐंसी
सोलन। छठे नवरात्र पर जिलेभर के मंदिरों में भक्तों का दिनभर आना-जाना लगा रहा। श्रद्धालुओं ने मां भगवती के छठे स्वरूप मां कात्यानी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। जिला मुख्यालय स्थित मां शूलिनी मंदिर में श्रद्धालुओं ने दिनभर भजन-कीर्तन कर माहौल को भक्तिमय बनाए रखा। भक्त मां के भजनों पर झूमते नजर आए। मान्यताओं के अनुसार मां भगवती के छठे स्वरूप मां कात्यानी की पूजा करने से विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं और मनचाहा जीवनसाथी मिलता है। यह पूजा कुंडली के मांगलिक दोष को दूर करने और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए शुभ माना जाता है। मां कात्यायनी शक्ति और युद्ध की देवी हैं। इनकी उपासना से निडरता, आत्मबल और चुनौतियों का सामना करने की शक्ति मिलती है। गंज बाजार स्थित दुर्गा माता मंदिर और मालरोड स्थित दुर्गा माता मंदिर में भी सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। कई श्रद्धालुओं ने माता को चुनरी, फल और प्रसाद चढ़ाया।
शनिवार को श्रद्धालु मां भगवती के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की अराधना करेंगे। मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना करने से भक्तों के सभी दुख-संताप दूर हो जाते हैं। मां शत्रुओं का नाश करते हुए अशुभ ग्रहों के दोष से मुक्ति दिलाती हैं। इस दिन मां को प्रसन्न करने के लिए गुड़ का नैवेद्य अर्पित करें। इससे घर में दरिद्रता का वास नहीं रहता। इस दिन कन्याओं को रुमाल और खुशबूदार चीजें भेंट करें।