फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Truck accident, two dead

अर्की में ट्रक खाई में लुढ़कने से दो की मौत

Sun, 09 Oct 2016 07:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, साोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, साोलन Updated Sun, 09 Oct 2016 07:37 PM IST
विज्ञापन

शालाघाट मार्ग पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा लुढ़का। हादसे में ट्रक में सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक में सीमेंट का क्लींकर लोड किया गया था। हादसे की सूचना सुबह ग्रामीणों ने अर्की थाना में दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को ट्रक से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

विज्ञापन


हादसे में मारे गए दोनों अर्की के स्थानीय निवासी हैं। पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त ट्रक ड्राईवर हेत राम पुत्र दया राम उम्र 42 वार्ड नंबर 2 और हेल्पर श्रवण कुमार 40 पुत्र प्यारे लाल वार्ड न. 7 के रूप में की है। उनकी मौत के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।  पुलिस के मुताबिक यह हादसा अर्की शालाघाट रोड पर लक्ष्य स्कूल के पास हुआ है। इस दौरान ट्रक 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। बताया जा रहा है कि ट्रक देर रात दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।
विज्ञापन


हादसा देर रात को हुआ, लेकिन स्पाट पर काफी घनी झाड़ियां हैं। हादस के बाद ट्रक सड़क से मुश्किल से देखा जा सकता था। लिहाजा इस दुर्घटना का पता नहीं लग सका। सुबह जब कुछ लोग खड्ड पर थे तो डीजल पानी में बहकर आया। गंध आने से गांव के लोगों को शक हुआ। वह गंध के पीछे पीछे चले। उसके बाद ग्रामीणों ने ट्रक को गिरा देखकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी दाड़लाघाट नरवीर सिंह राठौर ने कहा कि हादसे में ट्रक चालक और क्लीनर की मौत हो गई है। सूचना मिलने पर अर्की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अर्की अस्पताल में भेज दिया। ट्रक में क्लींकर भरा हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ट्रक देर रात गिरा है, लेकिन दुर्घटना का पता नहीं चल सका है। खड्ड में डीजल की गंध के बाद ही इस हादसे का पता चल सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed