{"_id":"56f66e884f1c1ba41ff14d24","slug":"one-young-man-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालागढ़ में युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नालागढ़ में युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी सोलन
Updated Sat, 26 Mar 2016 07:27 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ के जगातखाना में किराये के मकान में रह रहे एक व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है।
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नालागढ़ के जगातखाना में किराये के मकान में रह रहे एक व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद उसका नालागढ़ चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
शव परिजनों को सौंप दिया है। पंजाब के रोपड़ जिले के खेड़ी गांव का हरविंद्र सिंह (29) पुत्र पाल सिंह नालागढ़ के जगातखाना में रामआसरा के मकान में रहता था। बताया जा रहा है कि होली के दिन से वह अपने कमरे में था। शनिवार सुबह मकान मालिक राम आसरा ने उसे कमरे में अचेत अवस्था में पड़ा हुआ देखा। मृतक के सिर के नीचे खून लगा हुआ था। बेहोशी की हालत में उसे नालागढ़ चिकित्सालय पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे घोषित कर दिया।
विज्ञापन
डीएसपी खजाना राम ने बताया कि हरविंद्र सिंह नालागढ़ में मजदूरी करता था। पहले गुरद्वारे में रहता था। बाद में उसने जगातखाना में रामआसरा के घर कमरा किराये पर ले लिया। पुलिस को मौके पर शराब की खाली बोतल और सलाद मिला। अंदाजा लगाया जा रहा कि उक्त व्यक्ति ने पहले शराब पी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद उसका पोस्टमार्टम कराया। मृतक के परिजनों ने किसी किसी पर कोई शक नहीं जताया है। पुलिस 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई रही है।
विज्ञापन