फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   One men killed in road accident

मंडी के युवक की बद्दी में ट्रक ने कुचला, मौत

Thu, 20 Oct 2016 04:20 PM IST
ब्यूरो, बद्दी सोलन
ब्यूरो, बद्दी सोलन Updated Thu, 20 Oct 2016 04:20 PM IST
विज्ञापन

पिंजौर-नालागढ़ नेशनल हाइवे-21 ए पर मंगलवार रात मानपुरा के पास हिट एंड रन के मामले में मंडी निवासी 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। दुर्घटना में घायल एक अन्य युवक को बद्दी सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी है। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। उधर बीबीएन में हिट एंड रन के मामले बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन

 
पुलिस के मुताबिक हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने फोन के माध्यम से पुलिस थाना में दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच की। स्थानीय लोगों के बयान पुलिस ने कलमबद्ध कर लिए हैं। पुलिस ने मृतक  की शिनाख्त घनश्याम पुत्र देवी दास गांव बाड़ी, पोस्ट आफिस छाला तहसील चच्योट मंडी के रूप में की है। शव का नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मृतक  मानपुरा स्थित इंनटेक्स कंपनी में कार्यरत था। घायल अखिलेश पुत्र ओम प्रकाश गांव लहासनी थाना नगरा बलिया का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि दोनों मंगलवार रात ड्यूटी पूरा करने के बाद पैदल अपने कमरे की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ट्रक ने पीछे से दोनों को टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर के कारण घनश्याम की मौके पर ही मौत हो गई। अखिलेश को हल्की चोटें इस दौरान आई। एसपी बशेर सिंह ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। ट्रक और आरोपी चालक को पकड़ने के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed