{"_id":"578bc0234f1c1bbb26c4b579","slug":"near-nauni-road-accident-one-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौणी के पास सड़क हादसे में युवती की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौणी के पास सड़क हादसे में युवती की मौत, एक गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, साोलन
Updated Sun, 17 Jul 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चूड़धार माथा टेकने जा रहे मामा-भांजी सोलन-राजगढ़ मार्ग पर बाइक फिसलने से बस की चपेट में आ गए। इस घटना में युवती की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि बाइक चालक मामा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को सोलन अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बस और बाइक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने युवती की शिनाख्त 16 वर्षीय अंजली के रूप में की है। वह एक छात्रा थी जो पिंजौर से अपने मामा अमर जीत पुत्र राममूर्ती शर्मा के साथ चूड़धार मंदिर माथा टेकने जा रही थी। सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह नौणी के समीप पहुंचे। इस दौरान बाइक के आगे चल रही पिकअप चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। इससे पीछे से तेज रफ्तार में आ रही बाइक अनियंत्रित होने के बाद स्किड होकर गिर गई।
विज्ञापन
इस दौरान सामने से आ रही बस की चपेट में आने से दोनों घायल हो गए जिसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने लड़की को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। एसपी सोलन अंजुम आरा ने कहा कि पुलिस ने बस और बाइक चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि मृतक मूल रूप से खरड़ मोहाली की रहने वाली है। वह पिंजौर में अपने मामा के साथ रह रही थी।
विज्ञापन