{"_id":"583c635d4f1c1b2d1ede559e","slug":"mioner-girl-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेला देखने गई नाबालिग लापता, जांच शुरू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेला देखने गई नाबालिग लापता, जांच शुरू
ब्यूरो, नालागढ़, सोलन
Updated Mon, 28 Nov 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस थाना नालागढ़ के तहत एक नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा लेने का मामला प्रकाश में आया है। नालागढ़ पुलिस थाना में दर्ज ब्यान में व्यक्ति ने बताया कि उसके साले की 4 महीने पहले मृत्यु हो गई थी। साले की मौत के बाद उसकी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी को वह अपने घर ले आया। दशहरे के दिन इसकी बेटी और साले की बेटी दोनों नालागढ़ स्कूल में मेला देखने गई थीं।
विज्ञापन
तभी इसके साले की बेटी इसकी बेटी से बिछुड़ गई। इसकी बेटी ने उसके खोने के बारे में अपने पिता को बताया। इसके बाद इसने अपने रिश्तेदारों और सभी संभावित ठिकानों पर अपने साले की 15 वर्षीय बेटी की तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। शिकायतकर्ता ने बताया कि 6 महीने पहले भी एक व्यक्ति उसके साले की बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया था। समझौता होने के चलते इन्होंने पुलिस थाना में कोई मामला दर्ज नहीं करवाया। शिकायतकर्ता ने आरोप ने लगाया कि वही आरोपी आदित्य सितार उसके साले की बेटी को दोबारा भगा कर ले गया है। एसपी बशेर सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बाइक ने राहगीर को मारी टक्कर
बद्दी (सोलन)। पुलिस थाना बद्दी के तहत दावत चौक के पास एक बाइक ने राहगीर को टक्कर मार दी। घायल को अस्पताल में दाखिल करवाया है। हादसा शाम करीब साढ़े छह बजे हुआ। एसपी बशेर सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस ने मोटर साइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन