फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   labouror died in factory

बद्दी की गत्ता फैक्टरी मेें हुआ दर्दनाक हादसा

Sat, 30 Jan 2016 07:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन) Updated Sat, 30 Jan 2016 07:39 PM IST
विज्ञापन
labouror died in factory
बद्दी के एक गत्ता उद्योग में कार्यरत ऑपरेटर की मशीन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक बिहार का रहने वाला था। पुलिस ने फैक्टरी संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार बिहार के जिला मुजफ्फरपुर के डोडीरतन गांव का 27 वर्षीय युवक सुनील फैक्टरी में डाई मशीन पर तैनात था। शुक्रवार सायं आठ बजे से सुबह आठ बजे तक उसकी ड्यूटी थी। जिस मशीन पर उसकी ड्यूटी थी उस मशीन में गत्ते की कटाई का कार्य होता था। एक कटा हुआ गत्ता मशीन में फंस गया। वह झुककर जैसे ही उसे निकालने लगा, मशीन की चपेट में आ गया। दूसरे ऑपरेटर गौरव ने मशीन को बंदकर उसे बाहर निकाला। उसे बेहोशी की हालत में बद्दी के निजी चिकित्सालय ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे इंस्पेक्टर सुरम सिंह ने बताया कि सुनील शादीशुदा था। उसका एक तीन साल का बच्चा भी है। उसका बेटा व पत्नी बिहार में ही हैं। वह इस गत्ता कंपनी में पिछले छह साल से कार्य कर रहा था। एसपी बिशेर सिंह चौहान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने फैक्टरी संचालकों के खिलाफ धारा 304ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद उसका नालागढ़ चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराया। शनिवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed