{"_id":"5731e5154f1c1b160591a2dd","slug":"killer-friend-arrest-from-jharkhend","type":"story","status":"publish","title_hn":"परवाणू में साथी की हत्या करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परवाणू में साथी की हत्या करने वाला गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
Updated Wed, 11 May 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
दत्यार में रूम मेट की गला घोंटकर हत्या के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने झारखंड से धर दबोचा।
- फोटो : Demo Pic
दत्यार में रूम मेट की गला घोंटकर हत्या के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने झारखंड से धर दबोचा। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। उसके कब्जे से मृतक का मोबाइल, टेप और 3000 रुपये बरामद किए हैं। मामले में पुलिस की टीम झारखंड भेजी थी।
विज्ञापन
इसमें उप निरीक्षक दलीप सिंह की अध्यक्षता में मुख्य आरक्षी बृज लाल, मानक मुख्य आरक्षी हुक्म सिंह और मुख्य आरक्षी कमल शामिल रहे। अभियुक्त का ट्राजिंट रिमांड न्यायालय झारखंड से प्राप्त करके पुलिस थाना परवाणू लाया जा रहा है। परवाणू के निकटवर्ती गांव दत्यार में एक युवक की उसी के साथी ने गला घोंट कर हत्या करने के बाद रूम मेट फरार चल रहा था।
विज्ञापन
पुलिस को इसकी सूचना 4 मई को स्थानीय लोगों द्वारा दी गई थी। दोनों एक ही किराए के मकान पर रह रहे थे। मृतक एक ठेकेदार के पास मजदूरी का काम करता था। पिछले 8 महीनों से दत्यार में ही रह रहा था।
विज्ञापन
पुलिस ने जब हत्या की पूछताछ की तो स्थानीय लोगों से पता चला कि हत्या से पूर्व अमित और इसके साथी चंदर बोस पुत्र बिसराम भगत निवासी जिला गुमला झारखंड ने कमरे में शराब पी और खाना भी साथ ही कमरे में खाया था।
इसके बाद चंदर बोस ने पहले अमित की गला दबा कर हत्या की और शव रजाई में लपेट दिया। इसके बाद वो कमरे को बाहर से ताला मारकर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी की छानबीन जारी कर दी थी।