फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   कंडाघाट के बीशा में पेड़ पर लटका मिला पति, जमीन पर मिली पत्नी की लाश

कंडाघाट के बीशा में पेड़ पर लटका मिला पति, जमीन पर मिली पत्नी की लाश

Mon, 21 Jan 2019 05:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jan 2019 05:45 PM IST
विज्ञापन
पेड़ पर लटका मिला पति, जमीन पर मिली पत्नी की लाश
विज्ञापन

कंडाघाट के बीशा में घटना से सनसनी, डेढ़ माह पूर्व कंडाघाट आए थे नेपाल के प्रवीण और अस्मिता
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की पड़ताल, फोरेंसिक टीक ने जुटाए साक्ष्य
अमर उजाला ब्यूरो
कंडाघाट (सोलन)। थाना कंडाघाट के तहत बीशा पंचायत में नेपाली मूल के दंपती का शव जंगल से बरामद हुआ है। पुलिस की शुरुआती जांच में दोनों के आत्महत्या की बात कही जा रही है। दोनों का पोस्टमार्टम करने के बाद विसरा फोरेंसिक जांच के लिए जुनगा भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक समेत पूरी टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने हालात का जायजा लिया। दोनों की पहचान प्रवीण कुमार उम्र 23 और अस्मिता उम्र 20 साल के रूप में हुई है। दोनों करीब डेढ़ माह पहले ही कंडाघाट आए थे और यहां ठेकेदार के पास बतौर मजदूर काम कर रहे थे। दोनों शव उनके क्वार्टर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर बरामद हुए हैं।
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब सवा दस बजे स्थानीय लोगों ने शव देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंची तो महिला जमीन पर गिरी थी। उसका पति दुपट्टे से बने फंदे से लटका हुआ था। महिला के गले पर पुलिस को निशान मिले हैं। माना जा रहा है कि घर में कहासुनी के बाद महिला फंदा लगाने की नीयत से निकल आई। उसके पीछे उसका पति भी भाग आया। जब पति महिला के पास पहुंचा वो फंदे पर लटक चुकी थी। उसे जमीन पर उतार कर उसी दुपट्टे का फंदा बनाकर खुद भी झूल गया। पुलिस को किसी भी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस अब फोरेंसिक विशेषज्ञ की मदद से मामले को सुलझाने का प्रयास कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन

फोरेंसिक विशेषज्ञ की मदद ले रही पुलिस : एसपी
पुलिस अधीक्षक मधुसदन शर्मा ने दंपती की मौत की पुष्टि कर बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी जिसके बाद मौके पर टीम गई। उन्होंने बताया कि महिला का शव जमीन पर था जबकि पुरुष फंदे से लटक रहा था। दोनों का पोस्टमार्टम करने के बाद फोरेंसिक विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पूरा मामला खुलेगा। हालांकि शुरूआती जांच में आत्महत्या का मामला लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed