{"_id":"5bdc9881bdec2269b3459bda","slug":"71541183617-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी से पकड़ी 15 पेटी शराब, दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाड़ी से पकड़ी 15 पेटी शराब, दो गिरफ्तार
Updated Sat, 03 Nov 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाड़ी से पकड़ी 15 पेटी शराब, दो गिरफ्तार
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ थाना क्षेत्र के तहत मंझौली गांव में पुलिस ने एक गाड़ी से 15 पेटी शराब जब्त कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक व्यक्ति मौके से फरार होने में कामयाब हुआ। जिला पुलिस के एसआईयू प्रभारी लखवीर सिंह के नेतृत्व वाली एक टीम गश्त पर मंझौली गांव में थी तो इसी दौरान एक वाहन यहां से गुजरा। इसकी संदेह के आधार पर तलाशी ली गई तो इसमें 15 पेटी अवैध शराब बरामद की गईं। वाहन में सवार लोग कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सके। एसपी बिंदु रानी सचदेवा ने बताया कि पुलिस ने इंद्रजीत (28) पुत्र अशोक कुमार निवासी गांव बनगढ़ डाकघर जखेड़ा और सुखविंदर (29) पुत्र जय सिंह निवासी गांव जौहलूवाल तहसील कालका को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि सुखविंदर उर्फ सुक्खू मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।