{"_id":"5a8da6624f1c1bb5568b51e9","slug":"71519232610-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2.50 करोड़ उधारी शराब मामले में एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
2.50 करोड़ उधारी शराब मामले में एक गिरफ्तार
Updated Wed, 21 Feb 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
अब वाइन और चाय का मजा एक साथ!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी (सोलन)। बहुचर्चित ढाई करोड़ की उधारी शराब मामले में पुलिस की ट्रेनिंग कर रहे नालागढ़ निवासी एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चंडीगढ़ के एक संस्थान के तीन लोग पहले ही इस मामले में गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इसी ग्रुप का यह सदस्य आजकल पुलिस ट्रेनिंग कर रहा है। एक्स सर्विसमैन कोटे से इसे पुलिस की नौकरी मिली है तथा तीसरी आईआरबीएन पंडोह मंडी में ट्रेनिंग कर रहा है। उधारी शराब मामले में पुलिस अब तक नौ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसमें मुख्य आरोपी ईटीआई सहित पांच ठेकेदार और चंडीगढ़ के एक संस्थान के चार लोग शामिल हैं।
पुलिस ने राजिंद्र कुमार (39) पुत्र अमरनाथ निवासी नालागढ़ को गिरफ्तार किया है। इसे पुलिस अदालत में पेश करेगी। बद्दी के सनसिटी के पास एल-वन शराब के गोदाम में यह गोरखधंधा हुआ है। यहां पर ईटीआई अंकुश के कार्यकाल में धांधली हुई। विभाग के ऑडिट कराने पर यह धांधली सामने आई। मार्च 2017 में पुलिस को सौंपे इस मामले के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी ईटीआई अंकुश चौहान निवासी नगरोटा बांगवा जिला कांगड़ा को गिरफ्तार किया था। इसके बाद ठेेकेदार भूपिंद्र सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी गांव गंगर हंडोला, तहसील बंगाणा, जिला ऊना, राकेश शर्मा पुत्र रामस्वरूप निवासी गांव उपरला बसाल, तहसील एवं जिला ऊना, चंचल कुमार पुत्र रामदास निवासी गांव एवं डाकघर पंजावर तहसील हरोली जिला ऊना, जोगिंद्र लाल पुत्र जीवन लाल निवासी गांव व डाकघर रायपुर, तहसील एवं जिला ऊना और किशोरी लाल (47) पुत्र रामलाल निवासी गांव धनोट डाकघर अधवानी तहसील ज्वालाजी जिला कांगड़ा के अलावा चंडीगढ़ के एक संस्थान से जुड़े दिनेश कुमार पुत्र हेमराज, योगेश्वर पुत्र रोशन लाल, योगेश कुमार पुत्र रामकिशन को गिरफ्तार किया था। यह तीनों नालागढ़ के रहने वाले हैं। एसपी बद्दी गौरव सिंह ने कहा कि मामले में पुलिस में अंडर ट्रेनिंग चल रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। इसे पुलिस जल्द अदालत में पेश करेगी।