फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   कंडाघाट में ट्रालों की टक्कर से एनएच दो घंटे जाम रहा हाइवे, दोनों चालक गंभीर रूप से घायल

कंडाघाट में ट्रालों की टक्कर से एनएच दो घंटे जाम रहा हाइवे, दोनों चालक गंभीर रूप से घायल

Sun, 27 Aug 2017 11:24 PM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
सोलन। सोलन-शिमला एनएच पर कंडाघाट के समीप दो ट्रालों की टक्कर से करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे दो ट्रालों की टक्कर हो गई। इस दौरान घटना स्थल से दोनों और करीब तीन-तीन किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। हादसे के बाद घायल हुए दोनों चालकों को कंडाघाट अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन

ट्राले मार्ग में होने के कारण कंडाघाट और सोलन की तरफ करीब तीन-तीन किमी का लंबा जाम लग गया। इसमें दर्जनों बसें सहित सैकड़ों वाहन चालक फंसे रहे। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला दर्ज कर मार्ग पर फंसे ट्रालों को किनारे किया। पुलिस ने शिमला के तरफ जा रहे ट्राले चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे कंडाघाट के समीप दो ट्रालों में टक्कर हो गई। सोलन की तरफ से शिमला की ओर जा रहे ट्राले चालक की लापरवाही हादसे का कारण बताई जा रही है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रालों के अगले हिस्से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। इसके बाद दोनों ट्राले सड़क के बीचों-बीच फंस कर रह गए। इससे घटनास्थल की दोनों ओर जाम लग गया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर क्रेन की सहायता से ट्रालों को हटाया। इसके बाद करीब दो घंटे के बाद जाम को खुलवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
कंडाघाट वैैकल्पिक मार्ग से भेजे छोटे वाहन
एनएच पर जाम की समस्या और भी अधिक हो सकती थी। लेकिन, पुलिस प्रशासन की सूझबूझ से चंबाघाट से शिमला की तरफ जाने वाले वाहनों को चंबाघाट वाया बसाल होते हुए कंडाघाट की तरफ भेजा गया। इससे एनएच पर जाम की समस्या थोड़ी बहुत कम हुई। हालांकि इस मार्ग से सिर्फ छोटे वाहनों को ही भेजा गया।

बाक्स
जाम में दर्जनों बसें फंसी रहीं, सवारियां हुईं परेशान
दो घंटे के जाम में शिमला से सोलन और सोलन से शिमला को जाने वाली दर्जनों बसें फंसी रहीं। इससे सवारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम में शिमला की तरफ दूध, ब्रेड की सप्लाई करने वाली कुछ गाड़ियां भी फंसी रहीं। सेब सहित किसानों की फसलों से भरी गाड़ियां भी जाम में फंसी रहीं। इससे किसानों सहित वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed