{"_id":"5c55cbb6bdec2273aa6bae6b","slug":"41549126582-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परवाणू में फैक्ट्री में लगी आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परवाणू में फैक्ट्री में लगी आग
विज्ञापन
परवाणू (सोलन)। औद्योगिक शहर परवाणू में शुक्रवार रात करीब ढाई बजे सेक्टर-5 में स्थित गाड़ियों के कलपुर्जे बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। इस अग्निकांड में उद्योग को करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद करोड़ों रुपये की संपत्ति को जलने से बचाया।
जानकारी के अनुसार रात करीब 2:30 बजे दमकल विभाग परवाणू को सूचना मिली कि सेक्टर-5 में स्थित एमटी ऑटोक्राफ्ट फैक्ट्री में आग लग गई है। इसके बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गई। उद्योग में जिस समय यह घटना हुई उस समय उद्योग में कामगार कार्य कर रहे थे। गनीमत यह रही कि अग्निकांड की चपेट में कोई मजदूर नहीं आया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
अग्निशमन विभाग परवाणू के प्रभारी टेक चंद ठाकुर ने बताया कि अग्निकांड की सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई थी और आग पर काबू पाने में जुट गई। करीब एक लाख का नुकसान हुआ है और करोड़ों रुपये की संपत्ति को बचाया गया है।