{"_id":"5b044c264f1c1b5b798b5c61","slug":"41527008294-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुठाड़ के जंगलों में भड़की आग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुठाड़ के जंगलों में भड़की आग
Updated Tue, 22 May 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : self
विज्ञापन
कुठाड़ (सोलन)। कुठाड़ वन विभाग के तहत दो दिनों से जंगलों में लगी भीषण आग से लाखों की वन संपदा जल कर राख हो गई। जंगलों में लगी आग रिहायशी इलाकों तक पहुंच गई है और कई लोगों की घासनियां जल कर नष्ट हो गई हैं। सोमवार को थड़ के जंगलों में लगी आग बनलगी तक पहुंच गई। लोगों ने श्मनघाट स्थित लोकनिर्माण विभाग का स्टोर जलने से बाल बाल बचाया। जतरोग धौला में 15 से 20 हेक्टेयर जंगल आग की भेंट चढ़ चुके हैं। 4 हेक्टेयर थड़ ,कोटला में 15 हेक्टेयर और खरोटा में 20 हेक्टेयर वन संपदा जलकर राख हो गई। आग लगने से खरोटा में 20 हेक्टेयर में किया गया पौधरोपण जलकर नष्ट हो गया। अधिकांश जंगल ऊंचाई पर होने और दिन के समय तेज हवाएं चलने से आग बेकाबू हो रही है। हालांकि विभाग के अधिकारी और कर्मचारी पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रहे हैं लेकिन तेज गरमी के बीच आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है। कुठाड़ वन परिक्षेत्र अधिकारी विजय कुमार ठाकुर ने बताया कि उन्होंने विभिन्न जंगलों में लगी आग की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करवा दी है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। आग की सूचना मिलते ही फारेस्ट वर्कर सहित पूरी टीम मौके पर भेजी है और वह खुद भी मौके पर गए हैं। ब्लॉक फारेस्ट अधिकारी करतार सिंह नेगी ने बताया कि विभाग की टीमें आग पर काबू पाने के लिए कार्य कर रही है।