{"_id":"5c6055f7bdec2273aa6bb498","slug":"201549817335-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरोटीवाला की पेपर मिल से कामगार लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बरोटीवाला की पेपर मिल से कामगार लापता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक नगर बरोटीवाला के तहत एक पेपर मिल से अचानक एक कर्मचारी लापता हो गया। यह मामला बरोटीवाला पुलिस के लिए भी सिरदर्द बन गया है क्योंकि परिजनों ने कहा कि लापता कामगार ड्यूटी पर गया था और वापस नहीं लौटा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कलाम शेख पुत्र महासिन शेख निवासी संकोया, अमताला जिला मुर्शिदाबाद पश्चिम बंगाल 9 फरवरी को सैलवन ग्रीनस प्राइवेट लिमिटेड कुल्हाडीवाला औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला में ड्यूटी करने गया और शाम को वापस नहीं लौटा। पांच बजे जब घर नहीं पहुंचा तो आठ बजे तक इंतजार करने के बाद उसको गांव में ढूंढा गया। जब नहीं मिला तो उसकी पत्नी डोली व बेटी सोनिया ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उसको ढूंढा लेकिन वह नहीं मिला। 47 वर्षीय कामगार यहां एक ठेकेदार अजीत के पास काम करता है। कंपनी के कर्मचारियों ने बताया कि आठ फरवरी को कलाम ड्यूटी करके चला गया और 9 फरवरी को ड्यूटी पर नहीं आया। गांववासियों व परिजनों ने कहा कि अगर वह 9 फरवरी को ड्यूटी पर नहीं आया तो उसकी रजिस्टर में हाजिरी कैसे लगी। ड्यूटी पर उपस्थित सिक्योरिटी गार्ड ने बताया कि गलती से सुपरवाइजर ने कलाम की 9 फरवरी की हाजिरी लगा दी थी। कामगार के मकान मालिक अमर सिंह, उसकी पत्नी व बेटी ने आरोप लगाया कि गलती से हाजिरी लगने का सवाल ही पैदा नहीं होता। उन्होंने कहा कि कंपनी में सीसीटीवी भी नहीं लगे है। कामगार के मकान मालिक ने हत्या की आशंका जताई है।
बरोटीवाला पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर कलाम के लापता होने की शिकायत दर्ज कर ली है। एएसपी नरेश शर्मा ने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है। आसपास के थानों में सूचना दे दी गई।