फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   चंडीगढ़ से कुनिहार लाया था चिट्टे की खेप, युवक ने किया खुलासा

चंडीगढ़ से कुनिहार लाया था चिट्टे की खेप, युवक ने किया खुलासा

Tue, 17 Jul 2018 10:40 PM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
कुनिहार (सोलन)। चिट्टे की खेप के साथ पहली मर्तबा ग्रामीण इलाके से हुई गिरफ्तारी के बाद परतें धीरे-धीरे खुलने लगी हैं। चिट्टे समेत गिरफ्तार युवक इसे चंडीगढ़ से लेकर आया था। युवक चंडीगढ़ में ही पढ़ाई कर रहा है और छुट्टियों के दौरान उसका घर आना-जाना रहता है। इस दौरान पुलिस को चिट्टे की तस्करी में शामिल होने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर जाल बिछाकर आरोपी युवक को दबोच लिया गया। पुलिस अब युवक से कुनिहार में चिट्टे की सप्लाई के बारे पूछ रही है। इसका सेवन करने वाले अन्य युवकों की भी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

कुनिहार में चिट्टे समेत छात्र के पकड़े जाने के बाद क्षेत्र के तमाम अभिभावक चिंतित हैं जिनके बच्चे उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए पंजाब में पढ़ाई कर रहे हैं। पंजाब में पढ़ने गए बच्चों की इस नशे में पड़ने की संभावनाएं ज्यादा हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पुलिस ने सोमवार को 7.32 ग्राम चिट्टे समेत पपलोटा निवासी युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक ने पुलिस पूछताछ में कबूल किया है कि वह इस खेप को चंडीगढ़ से लाया था। सोलन जिला में चिट्टे का रेट चार हजार रुपये प्रति ग्राम चल रहा है। ऐसे में थोड़े से मुनाफे के लिए छात्र गुमराह हो रहे हैं। पंजाब से कम कीमत पर चिट्टे को लाकर अलग-अलग जगहों पर पहुंचा रहे हैं और नशाखोरों से इसकी कीमत वसूल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिट्टे के तस्करों के निशाने पर ऐसे विश्वविद्यालय हैं जिनमें अलग-अलग जगहों से युवक पढ़ाई कर रहे हैं। इन युवकों को चिट्टे का आदी बनाकर इनके हाथों ही हिमाचल में इसकी सप्लाई भी आसानी से पहुंचाई जा रही है। कुनिहार से छात्र की गिरफ्तारी के बाद यह बात पुख्ता हो गई है। सोलन में एक दर्जन से अधिक नामी विश्वविद्यालय भी इन तस्करों के निशाने पर हैं। यही वजह है कि पिछले कुछ समय से लगातार चिट्टे की खेप बरामद हो रही है।
कुनिहार विकास समिति के प्रधान धनीराम तनवर, नव चेतना शक्ति संस्था के अध्यक्ष कुलदीप कंवर, जनकल्याण समिति के अध्यक्ष हंसराज ठाकुर सहित प्रेम चंद, मनसा राम पाठक, अनिल गर्ग, विजय सिंह, सुरेश कुमार, देवराज, प्रवीण, हुक्म चंद, पूर्ण चंद आदि ने क्षेत्र में नशे का कारोबार करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि युवा पीढ़ी को इस जानलेवा नशे से बचाया जा सके।

डीएसपी दाड़लाघाट अमित शर्मा ने बताया कि चिट्टे के साथ कुनिहार में पकड़े गए युवक के माध्यम से नशे के सौदागरों तक पहुंचने की कड़ी जुड़ गई है। इस तरह का कारोबार करने वाले लोग बख्शें नहीं जाएंगे। सामाजिक संस्थाओं व स्थानीय लोगों से ऐसे कारोबारियों के बारे में सूचना देने का आह्वान किया, ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि युवक ने चंडीगढ़ से चिट्टे की खेप लाने की बात स्वीकार कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed