फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   दो सड़क हादसों में दो बाइक सवार की मौत

दो सड़क हादसों में दो बाइक सवारों की मौत

Fri, 13 Oct 2017 03:16 PM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 03:16 PM IST
विज्ञापन
दो सड़क हादसों में दो  बाइक सवार की मौत

बद्दी (सोलन)। जिला पुलिस बद्दी के तहत दो अलग-अलग सड़क हादसों में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई है। एक बाइक सवार पुलिया से बाहर जाकर गिरा जिससे उसकी मौत हो गई। दूसरे मामले में बिजली की तार पिछले टायर के संपर्क में आने से बाइक सवार उलझ कर सड़क पर जा गिरा और सामने से आ रही परिवहन निगम की बस ने उसे कुचल डाला। पुलिस ने मामले दर्ज कर शवों को कब्जे में लेकर उनका पोस्टमार्टम करवा लिया है।

विज्ञापन

पुलिस मामले के तहत शेर सिंह पुत्र शंकर सिंह ने बताया कि वह भूपनगर के सालिग राम के पास किरायेदार है और ढेला रोड पर लाइफ केयर कंपनी के पास ही चाय की दुकान करता है। वीरवार सुबह 8 बजे जब वह अपनी दुकान पर पहुंचा तो इसकी दुकान के आगे कुछ लोग खड़े थे। देखा तो एक बाइक पुलिया से नीचे गिरकर क्षतिग्रस्त हो गई थी तथा एक घायल वहां पड़ा हुआ था जिसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान रूप सिंह (40) पुत्र गोपाल निवासी बदायूं यूपी के रूप में हुई है। यहां कबाड़ का काम करता था।
विज्ञापन

दूसरे मामले के तहत राजू पुत्र गंगा प्रसाद मौर्य ने बताया कि वह आईसीएमसी फैक्ट्री बागवानियां में कैंटीन इंचार्ज है। वीरवार सुबह वह फैक्ट्री के बाहर दुकान के बाहर बैठा था तो देखा कि नालागढ़ की ओर से एक बाइक आई। इस पर दो युवक सवार थे। इसी दौरान सड़क के ऊपर से गुजर रही तार उन जा गिरी। तार बाइक के पिछले टायर में फंस गईं। इस कारण दोनों सड़क पर गिर गए। इसी दौरान नालागढ़ की ओर से आई एचआरटीसी की बस के चपेट में आने एक बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान हितेश के रूप में हुई है। एसपी राहुल नाथ ने कहा कि पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed