{"_id":"5b4dfe5c4f1c1bc6508b5398","slug":"191531838044-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिट्टे की खेप समेत पकड़े युवक को तीन दिन की रिमांड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चिट्टे की खेप समेत पकड़े युवक को तीन दिन की रिमांड
Updated Tue, 17 Jul 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्की (सोलन)। कुनिहार में चिट्टे की खेप समेत पकड़े गए आरोपी युवक को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। युवक को अर्की कोर्ट में पेश किया गया। जहां न्यायाधीश ने उसे रिमांड पर रखने का फैसला सुनाया। इस दौरान पुलिस आरोपी युवक से नशा तस्करी से जुड़े सभी तार खंगालने का प्रयास करेगी। चिट्टे के साथ ग्रामीण इलाके से इसे पहली गिरफ्तारी के रूप में देखा जा रहा है। गौरतलब है कि कुनिहार में एसआईयू सेल ने धीरज पुत्र ओम प्रकाश को 7.32 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था। एसआईयू ने नशा तस्करी में शामिल होने के शक के आधार पर युवक को पूछताछ के लिए रोका था और तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से चिट्टा बरामद हुआ था । पुलिस ने आरोपी धीरज को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया था। मंगलवार को हिरासत की अवधि पूरी होने के बाद उसे अर्की कोर्ट में पेश किया गया। डीएसपी अमित शर्मा ने तीन दिन की रिमांड मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि रिमांड के दौरान पुलिस चिट्टे की तस्करी से जुड़े सभी राज खंगालेगी।
विज्ञापन