{"_id":"5aa012a64f1c1b05738bb1cd","slug":"171520439974-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले किराए पर लिया कमरा फिर लगा लिया फंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले किराए पर लिया कमरा फिर लगा लिया फंदा
Updated Wed, 07 Mar 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। मालरोड सोलन स्थित एक निजी होटल के कमरे में ठहरे युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी है। यह युवक एक दिन पहले ही होटल के कमरे में ठहरा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
पुलिस के मुताबिक यह युवक एक दिन पहले निजी होटल में किराए पर कमरा लेकर रह रहा था। बताया जा रहा है कि जब होटल कर्मचारी ने युवक के कमरे का दरवाजा खटखटाया तो काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद होटल कर्मी ने इसकी सूचना होटल मालिक को दी। उन्होंने घटना की सूचना कर तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा खोला तो देखा कि युवक कमरे में लगे पंखे से झूल रहा था। पुलिस ने शव को तुरंत कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोलन अस्पताल भेज दिया। युवक लेखराम (25) सिरमौर जिला के राजगढ़ के गांव दिग्ग का रहने वाला बताया जा रहा है। इसकी पुष्टि डीएसपी अमित ठाकुर ने की है। फिलहाल इस युवक ने इतना बड़ा कदम किस वजह से उठाया इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस इस मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। युवक के परिजनों को भी इस घटना के बारे सूचित कर दिया है।
हाल ही में सिरमौर के युवक ने ऊना में जाकर फंदा लगा लिया था। यह दूसरी घटना है जब सिरमौर जिले के युवक ने किसी दूसरी जगह जाकर आत्महत्या की हो। पुलिस इन मामलों को प्रेमसंग से जोड़कर भी देख रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आत्महत्या के रहस्यों से पर्दा उठाया दिया जाएगा।
विज्ञापन
बच्चों से रखें दोस्ताना संबंध
आए दिन हो रहे आत्महत्या के मामलों से आम लोग भी चिंतित हैं। लोगों का कहना है कि अभिभावकों को बच्चों पर खास ध्यान देना चाहिए। अगर बच्चा किसी तरह के डिप्रेशन में नजर आए तो उसका समाधान तलाशना चाहिए तथा बच्चों के साथ दोस्ताना संबंध रखें ताकि वह अपनी हर बात आपके साथ साझा करें। इससे बच्चों की समस्याओं को अभिभावक आसानी से समझ सकेंगे।