फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi laborer dies after 18-tonne pillar collapses

Hardoi News: 18 टन वजन का खंभा गिरने से हरदोई के मजदूर की मौत

Thu, 27 Aug 2026 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Hardoi laborer dies after 18-tonne pillar collapses
बेहटा गोकुल। थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी युवक की जयपुर में 18 टन वजन का खंभा गिर जाने से मौत हो गई। बीते सोमवार को हुई घटना की जानकारी पर जयपुर गए परिजन बुधवार को शव लेकर गांव पहुंचे।
विज्ञापन

रामनगर मजरा धियरई निवासी शोभित (30) जयपुर के कालाडेरा रिको एरिया में मजदूरी करता था। परिजनों ने बताया कि सोमवार दोपहर मजदूरी करने गया था। इसी दौरान क्रेन 18 टन वजन का खंभा उठाकर ले जा रही थी तभी क्रेन की चेन टूट गई और खंभा शोभित के ऊपर गिर गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। साथ में काम कर रहे भतीजे राहुल ने घटना की जानकारी फोन पर परिजनों को दी। घटना की जानकारी पर परिजन वहां गए और शव लेकर गांव आए। बुधवार को भतीजे राहुल ने पूरे मामले की शिकायत बेहटा गोकुल पुलिस से की। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार में पत्नी नीतू और दो बच्चे हैं। प्रभारी निरीक्षक मार्कंडेय सिंह ने बताया कि घटना जयपुर की है। परिजनों की मांग पर पोस्टमार्टम कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed