फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   युवाओं के बाद अब शिक्षक ही सफेद जहर की चपेट में, शहर में हड़कंप

युवाओं के बाद अब शिक्षक ही सफेद जहर की चपेट में, शहर में हड़कंप

Sat, 27 Apr 2019 11:49 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोलन। शिक्षा हब सोलन में युवाओं के बाद अब शिक्षक ही सफेद जहर की चपेट में आते प्रतीत हो रहे हैं। एक वाहन से नशे की सामग्री मिलने से शहर भर में हड़कंप है। अब तक युवाओं को ही नशा माफिया के निशाने पर समझा जा रहा था लेकिन प्रबुद्ध लोगों की नशा सामग्री के साथ गिरफ्तारी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

सोलन जिले में चिट्टा नशे के मामले दिनोंदिन बढ़ने के बाद इसका दायरा भी बढ़ता दिख रहा है। पुलिस ने नशा रोकने के लिए मुहिम भी छेड़ी है लेकिन कोई बड़ी सफलता नहीं लग पाई है। पुलिस ने छोटी खेप के साथ छिटपुट आरोपी ही गिरफ्तार किए हैं। चिट्टा कारोबार के मुख्य गिरोह अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।
विज्ञापन


शिक्षा हब होने के कारण सोलन में प्रदेश सहित देश-विदेश के विद्यार्थी पढ़ने के लिए आते हैं। ऐसे में नशे का कारोबार भी सबसे अधिक शिक्षण संस्थानों के आसपास किया जा रहा है। अब सोलन में अंग्रेजी के प्रवक्ता का मामला सामने आने के बाद नशा कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस को अपनी रणनीति अज्ञैर जागरूकता अभियान को तेज और सटीक करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले भी पुलिस ने धर्मपुर में एक निजी स्कूल के अध्यापक को चिट्टे के साथ पकड़ा था। वाकनाघाट में एक नामी निजी विश्वविद्यालय के छात्र से चिट्टा पकड़ा था। सोलन कॉलेज के समीप किराये पर रह रहे सिरमौर के युवक से भी चिट्टा मिला था। इसके अलावा पुलिस सोलन में दो विदेशी नागरिकों को भी चिट्टा कारोबार में संलिप्त होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इसमें करीब एक माह पहले भी एक निजी स्कूल के अध्यापक से चिट्टा बरामद किया था। अब शुक्रवार देर शाम को एक सरकारी स्कूल के अध्यापक से चिट्टा पकड़ना चौंकाने वाला है।
पुलिस के हाथ नहीं लग रहा बढ़ा सुराग
जिला सोलन में सप्ताह में दो-तीन बाद पुलिस की ओर चिट्टे के मामले में कोई न कोई गिरफ्तारी होती रहती है। इसके तहत शुक्रवार को पुलिस ने एक साथ सोलन क्षेत्र के चार मुख्यस्थानों से चिट्टे की खेप पकड़ी है। जोकि क्षेत्र के लोगों में भी एक चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं पुलिस की ओर से की जा रही उक्त मामलों में गिरफ्तारी के बाद भी पुलिस के हाथ कोई बड़ा सुरगार नहीं लग पा रहा है, कि चिट्टे की खेप कहा से ओर किस रास्ते से हिमाचल तक पहुंच रही है।
सीमा पर गश्त के बाद भी प्रदेश में पहुंच रहा चिट्टा
प्रदेश की सीमाओं पर पुलिस का कड़ा पहरा है, इसके बाद भी पुलिस के नाक तले चिट्टा तस्कर सफेद जहर लेकर हिमाचल की सीमा पार कर यहां पहुंच रहे हैं। हिमाचल में विभिन्न शिक्षण संस्थान और औद्योगिक क्षेत्र होने से यहां बाहरी राज्यों के लोगों की आवाजाही बहुत अधिक है। इसके साथ अब चिट्टा भी प्रदेश में पांव पसारने लग गया है।


चिट्टा तस्कर से मांग की चेन तोड़ने की कोशिश में पुलिस
एसपी सोलन शिव कुमार ने बताया कि नशे पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने टीमें गठित की हैं। चिट्टे पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने चिट्टा तस्कर से मांग की चेन तोड़ने की कोशिश की है। शिक्षण संस्थानों में पुलिस विद्यार्थियों को जागरूक कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि कोई नशा करता दिखाई दे तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस शिकायतकर्ता के नाम पता को भी गुप्त रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed