{"_id":"5d05258b8ebc3e247e2b4caf","slug":"156061836813-solan-news96","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोल पर्वत में आग से वन संपदा को व्यापक नुकसान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
करोल पर्वत में आग से वन संपदा को व्यापक नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। शहर से नजर आने वाले करोल पर्वत पर लगी आग पर अभी तक काबू नहीं पाया जा सका है। करोल पर्वत पर आग से लोगों की घासनियां राख हो गई हैं, वहीं जंगली जीव-जंतुओं और वनस्पति को भी भारी नुकसान पहुंचा है। हालांकि स्थानीय ग्राम पंचायत के लोग आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं लेकिन करोल पर्वत के ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों पर आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है।
इससे आग अब पहाड़ों से होते करोल पर्वत की चोटी तक पहुंच गई है। इससे अब करोल जंगल को भी खतरा पैदा हो गया है। रविवार को करोल में स्थानीय मेले का भी आयोजन होना है। इस कारण मेले के दौरान मेले में जाने वाले लोगों को भी आग से खतरा हो सकता है। स्थानीय लोग भी आग पर काबू पाने के लिए करोल की चोटी पर पहुंच गए हैं।
जानकारी के अनुसार अधिक गर्मी के कारण सोलन क्षेत्र के करीब सभी जंगलों में आग से काफी नुकसान हो चुका है। जिसमें सभी जंगल जल कर राख हो गए है। वहीं अब रह गए जंगलों में आग लगना शुरू हो गई है। जिसके तहत शनिवार को बसाल के करोल, शमलेच, राजगढ़ का सैरी जंगल और नारग क्षेत्र में आग लगी हुई है। इससे सरकारी संपत्ति और छोटे पौधों को अधिक नुकसान हुआ है। जिसमें सड़क सुविधा वाले क्षेत्र में दमकल विभाग की टीम की ओर से घरों सहित जंगलों की आग पर काबू पाने के लिए कोशिश की जा रही है। वहीं सड़क से अछूते क्षेत्रों में वन विभाग सहित स्थानीय लोगों की सहायता से आग पर काबू पाया जा रहा है।
विज्ञापन
मौके पर भेजी है दमकल की टीमें
दमकल विभाग के फायर स्टेशन प्रभारी राजा राम ने बताया कि शनिवार को दमकल की टीम बसाल, शमलेच और सिरमौर के राजगढ़ और नारग क्षेत्र के लिए रवाना हुई है। इनके जंगल में आग लगी हुई है। इसमें कई क्षेत्र में आग से घरों को भी नुकसान हो सकता है। जहां पर विभाग की टीम ने सीज फायर सहित पानी से आग पर काबू किया जा रहा है।