{"_id":"5cffd825bdec22076c4eee90","slug":"15602708779-solan-news14","type":"story","status":"publish","title_hn":"परवाणू टीटीआर में हाइवे पर पैरापिट से गिरकर कामगार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
परवाणू टीटीआर में हाइवे पर पैरापिट से गिरकर कामगार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परवाणू (सोलन)। कालका-शिमला एनएच पर पैरापिट से गिरकर कामगार की मौत हो गई। घटना सोमवार देर शाम की है। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। वहीं पुलिस ने घायल को ईएसआई अस्पताल परवाणू पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया, जहां मंगलवार को उसने दम तोड़ दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार रमेश चंद पुत्र ज्ञान चंद निवासी गांव पपलोही रामशहर तहसील नालागढ़ सोमवार रात करीब दस बजे कालका-शिमला एनएच पर टीटीआर चौक के समीप पैरापिट पर बैठा था। अचानक खड़े होते समय उसका संतुलन बिगड़ गया और वह करीब 25 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीजीआई चंडीगढ़ में मंगलवार को उक्त व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उधर, मामले की पुष्टि एएसपी सोलन शिव कुमार ने की है।