फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   कार खाई में गिरने से सेना का कैप्टन जख्मी

कार खाई में गिरने से सेना का कैप्टन जख्मी

Fri, 30 Mar 2018 10:23 PM IST
Updated Fri, 30 Mar 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
कार खाई में गिरने से सेना का कैप्टन जख्मी
दुर्घटना - फोटो : amar ujala
सोलन। धर्मपुर थाना के तहत सड़क हादसे में सेना का कैप्टन गंभीर रूप से घायल हो गया। इन्हें सैन्य अस्पताल में दाखिल करवाया है। हादसे के समय कार में कैप्टन अकेले की सवार था। हादसे का पता लगते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और कैप्टन को खाई से बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हें एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां कैप्टन की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

घायल कैप्टन की पहचान अविनाश असम रेजिमेंट डगशाई के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार कैप्टन अविनाश अपनी गाड़ी को लेकर क्यारद गांव के पास से गुजर रहे थे। इस बीच उन्होंने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के वक्त मौके पर मौजूद सोहन लाल निवासी अनहेच ने बताया कि ग्रामीणों ने कैप्टन को खाई से बाहर निकाला और उपचार के लिए एंबुलेंस से संपर्क साधा। पुलिस ने हादसे के बाद लापरवाही से वाहन चलाने के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार ने बताया कि क्यारद में गाड़ी खाई में गिरने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस की टीम को मौके पर भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में स्थानीय निवासी सोहन लाल के बयान पर मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed